एक्सप्लोरर

'मतुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व की टीएमसी सरकार पर मतुआ समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछली मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का भी विरोध किया था.

मतुआ समुदाय को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमाती दिख रही है. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व की टीएमसी सरकार पर मतुआ समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने रविवार (1 नवंबर) को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनसे पहले मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी ने राज्य में मतुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया.

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर मतुआ समुदाय को बांटने का आरोप लगाया है. उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि ये जगह मतुआ समुदाय का पारंपरिक गढ़ है. अधिकारी यहां 'इंटरनेशनल मतुआ गोसाई कन्वेंशन 2026' में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

CAA को लेकर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बिना किसी का नाम लिए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का भी विरोध किया था. इस कानून के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए सताए गए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है.मतुआ समुदाय के लोग मूल रूप से आज के बांग्लादेश से आए हैं.

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी 
इंटरनेशनल मतुआ गोसाई कन्वेंशन 2026 में बोलते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां आकर खुश हूं. उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं ठाकुरनगर के लिए कुछ भी कर सकूं, तो यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. अधिकारी ने कहा कि पिछली मुख्यमंत्री ने मतुआ समुदाय और उनके समाज को बांट दिया था और उनके लिए कुछ नहीं किया. बल्कि उन्होंने CAA का खुलकर विरोध किया था. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "मैं आज कुछ घोषणाएं करूंगा.आने वाले दिनों में, मैं उनके लिए काम करूंगा." 

बता दें कि मतुआ जो कि एक अनुसूचित जाति समुदाय है वो 19वीं सदी के आखिर में हरिचंद ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुए एक समाज सुधार आंदोलन का हिस्सा हैं. यह आंदोलन मुख्य रूप से अविभाजित पूर्वी बंगाल में नमाशुद्र समुदाय के लोगों को एकजुट करने के लिए किया गया था. पश्चिम बंगाल में नमाशुद्रों को भी अनुसूचित जाति के अंतर्गत रखा गया है.

ये भी पढ़ें

इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, 'उन्हें भी एहसास है कि वोट कटे'
Live: रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, 'उन्हें भी एहसास है कि वोट कटे'
रामलीला रैली में खरगे बोले- 'मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे'
रामलीला रैली में खरगे बोले- 'मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे'
'ज्ञानेश कुमार को जाना होगा', रामलीला मैदान से महुआ मोइत्रा का CEC पर निशाना
'ज्ञानेश कुमार को जाना होगा', रामलीला मैदान से महुआ मोइत्रा का CEC पर निशाना
राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अगर प्रधानमंत्री बनना है तो...'
राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अगर प्रधानमंत्री बनना है तो...'
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget