एक्सप्लोरर

'ममता बनर्जी में पीएम बनने की क्षमता है', अमर्त्य सेन के इस बयान पर क्या बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम?

Mamata Banerjee Reply To Amartya Sen: नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कहा था कि उनमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. इस पर ममता ने जवाब दिया है.

Mamata Banerjee On Amartya Sen Remark: नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. इसको लेकर अब ममता बनर्जी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि ये सलाह उन्हें एक आदेश जैसी लगी है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन की “सलाह” उनके लिए “आदेश” है. सेन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी में देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. बनर्जी ने रविवार को यहां एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि अर्थशास्त्री 'विश्व प्रसिद्ध बुद्धिजीवी' हैं और उनका 'ज्ञान हमें रास्ता दिखाता है'.

क्या कहा ममता बनर्जी ने?

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनकी सलाह मेरे लिए एक आदेश है. देश की वर्तमान स्थिति के बारे में उनके ज्ञान और मूल्यांकन को सभी को गंभीरता से लेना चाहिए.” सेन (90) ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा था, ‘‘ऐसा नहीं है कि उनमें (बनर्जी में) ऐसा (प्रधानमंत्री बनने की) करने की क्षमता नहीं है. उनमें साफ तौर पर क्षमता है. दूसरी तरफ, अभी तक यह स्थापित नहीं हुआ है कि ममता एकीकृत तरीके से बीजेपी के खिलाफ जनता की निराशा की ताकतों को खींच सकती हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा था कि यह सोचना ‘‘भूल होगी’’ कि साल 2024 का लोकसभा चुनाव एकतरफा तरीके से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा और डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी की अहमियत को रेखांकित किया था.

बीजेपी ने भी किया पलवार

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल के बाहर एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी. उसे अपने पक्ष में संख्याएं रखने की जरूरत है. क्या अमर्त्य सेन इस बारे में जानते हैं? अब न तो कांग्रेस और न ही कोई अन्य पार्टी उनके साथ है. सेन ने मोदी को कोसने की अपनी पुरानी आदत से बात की है. वह घर के घटनाक्रम से अपडेट नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: West Bengal : 'BJP शासित राज्यों को 100 दिनों की और बंगाल को...', मनरेगा को लेकर सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget