एक्सप्लोरर

टीएमसी विधायक के धमकाने वाले बयान पर ये बोले संबित पात्रा, कश्मीर फाइल्स पर सीएम केजरीवाल को घेरा

संबित पात्रा ने कहा कि टीएमसी के विधायक ने बीजेपी के समर्थकों को धमकाया है. अगर बीजेपी के विधायक ने इस तरह का बयान दिया होता तो विपक्ष हंगामा कर देता.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला जारी है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने टीएमसी के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की लोगों को दी गई धमकी पर भी प्रतिक्रिया दी. 

संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से 8 लोगों की दर्दनाक हत्या हुई उसे हमने लोगों के सामने रखा. टीएमसी के नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी के विधायक ने बीजेपी के समर्थकों को धमकाया है. अगर बीजेपी के विधायक ने इस तरह का बयान दिया होता तो विपक्ष हंगामा कर देता. ये पहली बार नहीं है. पहले भी इस तरह के बयान दिए गए हैं. 

संबित पात्रा ने कहा कि टीएमसी को हम तालिबानी मानसिकता कांग्रेस कहें तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी. तीन दिन पहले बीरभूमि में ममता बनर्जी बीजेपी को घेर रही, लेकिन हम न्यायपालिका को धन्यवाद देते हैं. वहां कई क्रूड बम मिले हैं.

कश्मीर फाइल्स को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

संबित पात्रा ने कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने कश्मीर फाइल्स मूवी को टैक्स फ्री किया, कुछ ने नहीं किया. ये राज्य का मामला है, लेकिन नरसंहार का मजाक बनाना ये किस तरह का बर्ताव था. बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया है.      

संबित पात्रा ने कहा कि कश्मीर फाइल्स को हिंदुस्तान ने देखा. दिल्ली विधानसभा में जब फिल्म को टैक्स फ्री करने पर चर्चा हो रही थी उस वक़्त  आप के विधायक कश्मीर नरसंहार पर ठहाका लगा रहे थे. इसकी निंदा की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- पीएम ने मध्य प्रदेश में किया 'गृह प्रवेशम' योजना का उद्घाटन, 5.21 लाख लोगों को मिला घर

बड़ी राहत: लॉकडाउन के उल्लंघन में दर्ज किए गए सभी केस को वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget