एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Attack: जानिए बंगाल के चुनावी रण में अमित शाह-नड्डा समेत किन-किन बड़े नेताओं पर हुए हमले

Mamata Banerjee Attack: ये पहला मौका नहीं है जब बंगाल में किसी बड़े नेता पर हमला हुआ हो. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई बड़े नेताओं पर हमले हो चुके हैं.

West Bengal Elections 2021: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कल चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से घाटल हो गईं. फिलहाल कोलकाता के SSKM अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, ममता के बाएं पैर के टखने में गंभीर चोट लगी, हालांकि कोई फ्रैक्चर नहीं है. एहतियातन इन्हें 48 घंटे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला लिया है. ममता के पैर में टेम्पररी प्लास्टर किया गया है. ये पहला मौका नहीं है जब बंगाल में किसी बड़े नेता पर हमला हुआ हो. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई बड़े नेताओं पर हमले हो चुके हैं.

जाकिर हुसैन पर बम से हमला

पिछले महीने मुर्शिदाबाद के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर ममता सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में जाकिर के अलावा जंगीपुरा से विधायक समेत 13 लोग भी घायल हुए थे. इस हमले की वीडियो भी सामने आई थी. फिलहाल जाकिर हुसैन का इलाज चल रहा है.

मई 2019 में बाल-बाल बचे थे अमित शाह

साल 2019 में कोलकाता गए अमित शाह के रोड शो के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई थी. इस दौरान अमित शाह बाल-बाल बच गए थे. आलम यह था कि भिडंत के दौरान ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा भी खंडित हो गई थी. अमित शाह प्रतिमा का अनावरण करने गए थे.

पिछले साल दिसंबर में नड्डा के काफिले पर बड़ा हमला

पिछले साल दिसंबर में बंगाल दौरे पर गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर बड़ा हमला किया गया. हमला इतना जबरदस्त था कि जेपी नड्डा की गाड़ी के शीशे भी टूट गए थे. इस दौरान टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने नड्डा को काले झंडे दिखाए और वापस जाओ के नारे भी लगाए. इस हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट भी तलब की थी और कई अधिकारियों को दिल्ली बुलाया था.

कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर पत्थरबाजी

 पिछले साल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय की गाड़ी पर डायमंड हार्बर में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर मारे. पत्थरबाजी की इस घटना में विजयवर्गीय और उनके स्टाफ ने मुश्किल से खुद को बचाया. विजयवर्गीय की गाड़ी पर पत्थर तब फेंके गए जब वे दक्षिण 24 परगना जा रहे थे. इसके साथ ही प्रदर्शकारियों ने उस रास्ते को भी बंद करने की कोशिश की जिससे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था.

दिलीप घोष पर कई बार हुए हमले

बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष पर कई बार हमले हुए. कभी उनके खाफिले पर हमले हुए तो कभी उन्हें काले झंडे दिखाए गए. पिछले महीने ही उत्तरी चौबीस परगना में बीजेपी की परिवर्तन रैली में हमला हुआ. इस रैली में सांसद अर्जुन सिंह और दिलीप घोष मौजूद थे. बीजेपी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने रैली पर देसी बम से हमले किए थे.

बाबुल सुप्रियो के कपड़े फाड़े

साल 2019 के सितंबर महीने में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में धक्का-मुक्की और बदसलूकी हुई. उनपर किया गया हमला इतना जबरदस्त था कि उनके कपड़े भी फांड़ दिए गए. इस घटना के बाद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें-

Corona in India: देश में बढ़ते कोरोना के लिए ये 6 राज्य हैं जिम्मेदार, इस साल पहली बार आए 22 हजार से ज्यादा मामले

सीएम योगी की सेल्फी पर अखिलेश का तंज- शुक्र है तस्वीर तो उनकी अपनी है, काम भले किसी और का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget