एक्सप्लोरर

West Bengal News: पश्चिम बंगाल का नहीं होगा विभाजन, विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, CM ममता ने कही ये बात

West Bengal Division: बीजेपी के कुछ नेताओं की तरफ से मांग की गई है कि पश्चिम बंगाल के दो जिलों और बिहार के कुछ जिलों को एक साथ मिलाकर उत्तरी बंगाल को एक केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाए.

West Bengal Anti-Division Resolution: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार (5 अगस्त) को राज्य को विभाजित करने के किसी भी प्रयास के विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया. राज्य को बांटने की कोशिशों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम बंगाल का बंटवारा नहीं चाहते हैं. जिस वक्त विधानसभा में 'बंटवारा-विरोधी' प्रस्ताव को लाया गया, उस समय काफी ज्यादा हंगामा भी देखने को मिला. 

विधानसभा में चर्चा के दौरान नया प्रस्ताव रखा गया, जिसमें दो प्रमुख बिंदु शामिल थे. इसमें पहला कि 'हम किसी भी विभाजन की मांग किए बिना बंगाल की रक्षा करेंगे' और दूसरा 'हम बंगाल में विकास के लिए काम करेंगे'. सदन में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इन बिंदुओं को लेकर सुझाव भी दिया था. प्रस्ताव के पारित होने के साथ ही ये साफ हो गया है कि हाल-फिलहाल में बंगाल के किसी भी जिले का विभाजन नहीं होने वाला है. 

बीजेपी नेताओं ने की थी बंगाल के बंटवारे की बात

दरअसल, पिछले वक्त से बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि उत्तर बंगाल के दो जिलों और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाए. साथ ही उत्तर बंगाल को उत्तर पूर्वी क्षेत्र का हिस्सा बनाना जाए. कुछ दिन पहले ही बीजेपी बंगाल प्रमुख सुकंता मजूमदार ने कहा था, "अगर उत्तर बंगाल को पश्चिम बंगाल के हिस्से के रूप में पूर्वोत्तर के साथ शामिल किया जाता है, तो उत्तर बंगाल को केंद्रीय योजनाओं से धन का उचित हिस्सा मिलेगा और क्षेत्र में विकास देखा जा सकता है."

लंबे समय से ये आरोप लगते रहे हैं कि उत्तर बंगाल में मौजूद राज्यों की उपेक्षा की जाती है. उत्तर बंगाल के जिलों की प्रति व्यक्ति आय भी काफी ज्यादा कम है. पहाड़ी इलाका होने की वजह से यहां अभी तक विकास कार्य पूरी तरह से नहीं पहुंच पाया है. हालांकि, राज्य सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 'मित्र, कलिग या राजनेता... कौन सी ममता बनर्जी, ये तो मुझे पसंद नहीं पर...', मुख्यमंत्री के साथ मतभेदों पर बोले बंगाल के राज्यपाल
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget