एक्सप्लोरर

Weather Updates: पंजाब-हरियाणा में पारा सामान्य से नीचे, दिल्ली में 14 साल में सबसे सर्द नवंबर

Weather Updates: राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 14 सालों में नवंबर के महीने में सबसे कम है.हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

Weather Updates: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर शुक्रवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया वहीं राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 14 सालों में नवंबर के महीने में सबसे कम है.

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान नवंबर में इतना कम हुआ है. 29 नवंबर 2006 को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार हैं. आम तौर पर मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहे और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है.

श्रीवास्तव ने कहा, 'यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो गया. अगर शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम शनिवार को शीत लहर की घोषणा करेंगे.' दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसी तरह 2018 में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान 

आंकड़ों के अनुसार, अब तक नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था. मौसम पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के एक विशेषज्ञ महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर से बर्फीली हवाओं के आने के कारण तापमान में गिरावट आयी और शनिवार तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी.

उन्होंने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 नवंबर को उत्तर पश्चिमी भारत की ओर आ रहा है. इससे न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, इस महीने 16 नवंबर को छोड़कर न्यूनतम तापमान बादलों के अभाव में सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है.

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है और केलांग और काल्पा जैसे पर्यटन स्थलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. शिमला में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान के कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में रात के तापमान में कमी आयी है और राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया. विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में रात के तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है.

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना की दूसरी लहर में राज्यों ने प्रतिबंध लगाना शुरू किए, जानिए- किस शहर में लगा कर्फ्यू, कहां स्कूल हुए बंद

दुनिया में कोरोना से 24 घंटे में 11 हजार संक्रमितों की मौत, 6.59 लाख नए केस आए, अबतक 4 करोड़ ठीक भी हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget