एक्सप्लोरर

दुनिया में कोरोना से 24 घंटे में 11 हजार संक्रमितों की मौत, 6.59 लाख नए केस आए, अबतक 4 करोड़ ठीक भी हुए

दुनियाभर में अबतक कुल पांच करोड़ 79 लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से, अबतक 13 लाख 76 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

World Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना संकट बरकरार है. हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं और संक्रमितों की जान जा रही है. दुनिया के 218 देशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6 लाख 59 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. वहीं 11,085 लोगों की मौत भी हुई है. इससे पहले सबसे ज्यादा 6.60 लाख केस 13 नवंबर को आए थे और 19 नवंबर को 11,239 संक्रमितों की मौत हुई थी. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद इटली, फ्रांस, पोलांड, मैक्सिको, भारत, ब्राजील, ब्रिटेन में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

दुनिया में 4 करोड़ संक्रमित ठीक हुए वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक पांच करोड़ 78 लाख 95 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 13 लाख 76 हजार 806 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 4 करोड़ 97 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. 1 करोड़ 64 लाख 20 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 90 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 46 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 37 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:  केस- 12,274,726, मौत- 260,283
  • भारत:        केस- 9,050,613, मौत- 132,764
  • ब्राजील:      केस- 6,020,164, मौत- 168,662
  • फ्रांस:         केस- 2,109,170, मौत- 48,265
  • रूस:          केस- 2,039,926, मौत- 35,311
  • स्पेन:          केस- 1,589,219, मौत- 42,619
  • यूके:           केस- 1,473,508, मौत- 54,286
  • अर्जेंटीना:   केस- 1,359,042, मौत- 36,790
  • इटली:        केस- 1,345,767, मौत- 48,569
  • कोलंबिया: केस- 1,233,444, मौत- 34,929

14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा छठा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस अमेरिका, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और रूस में है.

ये भी पढ़ें- हांगकांग को लेकर अमेरिका-ऑस्ट्रोलिया समेत 5 देशों पर भड़का चीन, कहा- आंखें फोड़ डालेंगे चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है यह पाकिस्तानी शख्स, तीनों बीबीयां कर रहीं मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget