एक्सप्लोरर

Weather Updates: देश में बारिश-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत, गुजरात-मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’

मानसून के 17 जुलाई को उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. इससे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश होगी.

नई दिल्लीः बारिश और बाढ़ की घटनाओं में देशभर में 12 लोगों की मौत हो गयी. मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद गुजरात और तटीय महाराष्ट्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. असम में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गयी. वहीं उत्तराखंड में मकान ढहने से एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी. महाराष्ट्र में बिजली गिरने की घटना में एक किसान की मौत हो गयी.

उत्तराखंड के देहरादून जिले के चुक्खूवाला क्षेत्र में एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक आठ वर्षीय बालिका और एक गर्भवती महिला सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी. घटना में दो लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे बारिश के बीच मकान ढहने से यह घटना हुई .

असम में बाढ़ से 92 की मौत

आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक बाढ़ के कारण असम के 26 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. मोरिगांव में तीन लोग, बारपेटा में दो लोग तथा सोनितपुर और गोलाघाट जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा है कि बाढ़ के कारण हुई घटनाओं में अब तक 92 लोगों की मौत हुई है. इसमें 66 लोगों की मौत बाढ़ में और 26 लोगों की मौत भूस्खलन में हुई.

मुंबई-गुजरात के लिए रेड अलर्ट

मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इससे पहले चेतावनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. मंगलवार रात से ही शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है.

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात में ‘‘भारी से अति भारी’’ बारिश का अनुमान जताया है और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. गोवा, तटीय और मध्य महाराष्ट्र के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में 17 जुलाई के बाद बारिश में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में अबतक दिल्ली में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. यह सामान्य बारिश 88.3 मिलीमीटर के 50 प्रतिशत से भी कम है.

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि मानसून का रुख हिमालय की तलहटी की तरफ होने से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में छिटपुट बारिश ही हुई है.

मानसून के 17 जुलाई को उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. इससे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश होगी.

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 17 जुलाई से 20 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है .

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा और उमस का सामना करना पड़ा .

यूपी-पंजाब-हरियाणा में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. राज्य में 16 और 17 जुलाई के बीच कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. चंडीगढ़ में मंगलवार रात बारिश हुई और बुधवार को यहां पर तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा के अंबाला में 35.1 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दोनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

MP: अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध करने वालों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कांग्रेस ने Video शेयर कर बोला हमला जानिए कौन से खुराक को पकाने और फ्रीज करने के बाद दोबारा गर्म करना नहीं चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget