एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली को मानसून के लिए करना होगा इंतजार, यूपी के कई हिस्सों में 5 दिनों में पहुंचेगा

Weather Updates: मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है. आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मॉनसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है.

Weather Updates: मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं. यह जानकारी बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है. राजधानी दिल्ली में मानसून के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून धीमी रफ्तार से 5 दिनों में पहुंचेगा.

वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं- IMD

च्रकवातीय प्रवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है. आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है. आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मॉनसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचा मानसून

बता दें कि मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है. मॉनसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है. केरल में समय से दो दिन के विलंब के बाद तीन जून को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून ने तेजी से बड़े हिस्से को कवर किया.

दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. पीतमपुरा में 24.5 मिलीमीटर और नजफगढ़ और पूसा में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई. आईएमडी ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है.

आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है मानसून

पहले मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि मानसून नियत समय से 12 दिन पहले ही 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है. वैसे सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक यहां पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है. पिछले साल मानसून ने 25 जून को दिल्ली में दस्तक दी थी और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था.

यह भी पढ़ें-

कोरोना की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में प्रसव के बाद ज्यादा महिलाओं की मौत: ICMR की स्टडी

UP: भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो पड़ोसी के घर पहुंचे बच्चे, बोले- 3 दिन से भूखे हैं...मर गए हैं पापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget