एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में समय से पहले पहुंचा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत

दिल्ली में मानसून अपने तय समय 27 जून से दो दिन पहले ही पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में होने वाले बदलाव को लेकर जानकारी दी है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून अपने तय समय 27 जून से दो दिन पहले ही पहुंच गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार को इसके बारे में घोषणा की. हालांकि उसने ये भी बताया कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन तक बारिश की गतिविधियां कमजोर ही रहेंगी.

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब आगे राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से, हिमाचल प्रदेश, पूरी दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्से और पंजाब के ज्यादातर हिस्से तक पहुंच चुका है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख साथी देवी ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले तीन दिन में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने की बात कही.

आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एक निजी कंपनी सकाईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि मानसून दिल्ली तक पहुंच चुका है लेकिन बारिश ज्यादा नहीं होगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में आज छिटपुट जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. वहीं 27 और 28 जून को मौसम शुष्क और इस साल दिल्ली में मानसून सामान्य रहेगा. आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है. मगर इस साल 29 जून को मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी मौसम विज्ञान विभाग ने की थी.

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून का उत्तरी क्षेत्र नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से होकर गुजरता है. चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून पंजाब के ज्यादातर और हरियाणा के कुछ हिस्सों की तरफ बढ़ गया है. दोनों ही राज्यों में अधिकतम तापमान में सामान्य की अपेक्षा कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यही स्थिति दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में भी रही.

अमृतसर और लुधियाना में हल्की बारिश

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था. हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे मौसम का हाल रहा. हिसार में तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था. करनाल में दिन में हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा. पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर और लुधियाना में हल्की बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान 33.5 और 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में बिजली गिरने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार 23 जिलों में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा 13 मौत गोपालगंज जिले में हुई. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के 38 जिलों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्र उत्तरी बिहार में भारी से भारी बारिश हो सकती है.

भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल दोनों 80 के पार, लगातार 20वें दिन हुई कीमत में बढ़ोतरी

असम में बाढ़ से स्थिति हुई गंभीर, अबतक 13 लोगों की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget