एक्सप्लोरर

Weather UPDATE: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, सर्द हवाएं चलने का सिलसिला जारी, यातायात प्रभावित

मौसम विभाग ने कहा है कि किसानों को फसलों के लिए सावधानी बरतने की ज़रूरत है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम वैज्ञानिकों ने दिन भर आसमान साफ रहने और आज मध्यम कोहरा रहने का अनुमान जताया है.

नई दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में दिन में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे. इन भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका है.

आज मध्यम कोहरा रहने का अनुमान

दिल्ली वासियों को सोमवार की सुबह भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस समय के लिए सामान्य है. हालांकि रविवार की सुबह और भी सर्द थी जब न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन भर आसमान साफ रहने और आज मध्यम कोहरा रहने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में दिन भर ठंड रहेगी और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. रेलवे ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में प्रतिकूल मौसमी स्थितियों की वजह से 12 ट्रेनें पौने दो से पौने सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं. नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से चल रही है जबकि डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है.

पंजाब और हरियाणा शीतलहर की चपेट में

हरियाणा और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर सोमवार को भी जारी रही. दोनों राज्यों में हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा रहा जहां पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा. बठिंडा 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा. हरियाणा में सिरसा (5.3), रोहतक (7), भिवानी (6.1), हिसार (6.8), करनाल (7.5) और अंबाला (6.9) में रात बहुत सर्द रही. पंजाब में अमृतसर (5), गुरदासपुर (5), फरीदकोट (5.5), लुधियाना (7.7) और पटियाला (7.7) में भी रात बहुत सर्द रही। आदमपुर और पठानकोट में रात का तापमान क्रमश 8.9 और 8.6 रहा जो सामान्य के आसपास रहा.

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में सर्दी बढ़ी

उत्तरी ठंडी शुष्क हवाओं के चलते राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले औसतन एक से दो डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. ठंडी शुष्क हवाओं के चलते अधिकतर हिस्सों में सर्दी बढ़ गयी है. मौसम विभाग के निदेशक शिवगणेश ने बताया कि राज्य में अगले पूरे सप्ताह तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है.

देश के बाकी हिस्सों का हाल

मौसम विभाग ने कहा है कि किसानों को फसलों के लिए सावधानी बरतने की ज़रूरत है. कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. लक्षद्वीप, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा.

यह भी पढ़ें-

अब NPR पर हंगामा: ओवैसी बोले- NPR के जरिए ही NRC लागू की तैयारी में है मोदी सरकार

झारखंड में हेमंत सरकार: सुबह 11 बजे होगी JMM विधायक दल की बैठक, 28 को हो सकता है शपथ ग्रहण

National Award: 'हामिद' के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट तल्हा अरशद रेशी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget