एक्सप्लोरर

अब NPR पर हंगामा: ओवैसी बोले- NPR के जरिए ही NRC लागू की तैयारी में है मोदी सरकार

ओवैसी ने कहा है कि अगर मोदी कह दें कि गृह मंत्री ने सदन में एनआरसी पर गलत बयान दिया था, तो वह अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने भी एक न्यूज चैनल से यह कहा था कि समूचे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के बाद अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर हंगामा हो रहा है. आज एनपीआर को अपडेट करने के फैसले पर कैबिनेट में विचार होगा. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार एनपीआर के जरिए एनआरसी लागू कराने की तैयारी में है.

क्या अमित शाह ने झूठ बोला था- ओवैसी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘’पीएम मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झूठ बोला था, जब उन्होंने संसद को सूचित किया था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब देश भर में एनआरसी होगा तो हर भारतीय को दिक्कत. भारत के पांच प्रतिशत लोगों के पास भी पासपोर्ट नहीं हैं. कल्पना कर सकते हैं कि करोड़ों लोग लाइन में लगे रहेंगे, किसलिए. अपनी नागरिकता साबित करने के लिए और कौन तय करेगा? प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए.’’

बीजेपी मुझे गलत साबित कर दे- ओवैसी ओवैसी ने आगे कहा, ‘’एनपीआर के जरिए एनआरसी पर काम शुरू हो चुका है और वह बीजेपी को उन्हें गलत साबित करने की चुनौती देते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’निचले स्तर का कोई भी अधिकारी एनपीआर में गलती कर सकता है और यह गलती एनआरसी में भी रहेगी. बीजेपी मुझे गलत साबित कर दे.’’

क्या अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे मोदी-ओवैसी ओवैसी ने कहा, ‘’अगर मोदी कह दें कि गृह मंत्री ने सदन में एनआरसी पर गलत बयान दिया था, तो वह अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे.’’ उन्होंने दावा किया, ‘’पीएम मोदी ने भी एक न्यूज चैनल से यह कहा था कि समूचे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा. मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री राष्ट्र को क्यों गुमराह कर रहे हैं. यह उनके पद को शोभा नहीं देता.’’

यह भी पढ़ें-

NRC और CAA पर हंगामे के बीच NPR अपडेट करने पर हो सकता फैसला, सुबह 10.30 बजे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Election Results: सोनिया गांधी ने कहा- बीजेपी ने समाज को बांटने की कोशिश की, लोगों ने हराया

Panga Trailer: कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget