एक्सप्लोरर

Weather Update: मौसम फिर लेने वाला है करवट, हीट वेव हो जाएगी छूमंतर, अगले हफ्ते भी बारिश होने के आसार

Latest Weather News: जैसा कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है, उसी क्रम में रविवार (23 अप्रैल) का दिन सुहावना देखने को मिला है.

IMD Alert News: पिछले काफी दिनों से चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार (23 अप्रैल) को राहत देखने को मिली. इसी के साथ मौसम विभाग ने भी अच्छी जानकारी देते हुए कहा है कि अगले एक हफ्ते तक बारिश हो सकती है जिससे हीटवेव छूमंतर हो जाएगी. ऐसे में गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कई राज्यों की एक लिस्ट जारी की है जिसमें कहा गया कि अगले सप्ताह बारिश होगी और देश के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान हीटवेव की स्थिति बनने की उम्मीद नहीं है.

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम सहित अन्य राज्यों की सूची जारी करते हुए कहा, "इन राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है." इसी के साथ मौसम विभाग ने ये बताया कि चिलचिलाती गर्मी की स्थिति से राहत रविवार को आने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की सीमा के नीचे रहने की उम्मीद है.

अगले हफ्ते इन राज्यों में होगी बारिश

  • आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में क्रमशः रविवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके अलावा, ओडिशा में रविवार और सोमवार को ओलावृष्टि होने की संभावना है और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, बिहार में सोमवार को ओलावृष्टि होने की संभावना है.
  • आईएमडी ने अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर इलाकों में गरज, रोशनी, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की और कहा कि इसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी. असम और मेघालय राज्यों में रविवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले पांच दिनों में, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्सों में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होगी. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में सोमवार तक ओलावृष्टि होने की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अगले दो दिनों में ओलावृष्टि हो सकती है.
  • वहीं, तटीय राज्यों की अगर बात की जाए तो आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. केरल और माहे में सोमवार तक बारिश जारी रह सकती है. तटीय आंध्र, यनम, तेलंगाना में भी कल ओलावृष्टि का अनुमान है.
  • आईएमडी ने कहा कि इन इलाकों के कुछ हिस्सों, शेष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत के अन्य बचे इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
  • मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की, छिटपुट बारिश देखने की संभावना है, जबकि गुजरात में बुधवार और गुरुवार को भी ऐसा ही देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अगले 24 घंटों के दौरान पूरे क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: कहां बढ़ेगी गर्मी और किस जगह मिलेगी इससे राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: SRCC कार्यक्रम से ठीक पहले बोले PM मोदी - 'श्री राम कॉलेज ने बरसों से अपनी अलग पहचान बनाई'
LIVE: SRCC कार्यक्रम से ठीक पहले बोले PM मोदी - 'श्री राम कॉलेज ने बरसों से अलग पहचान बनाई'
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस करेगी बड़ी बैठक, सभी दलित सांसद होंगे शामिल
शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस करेगी बड़ी बैठक, सभी दलित सांसद होंगे शामिल
'हिंदू देवी-देवताओं का अपमान...', SC की वकील ने निशु आजाद के खिलाफ की शिकायत
'हिंदू देवी-देवताओं का अपमान...', SC की वकील ने निशु आजाद के खिलाफ की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget