एक्सप्लोरर

Weather Update: कहां बढ़ेगी गर्मी और किस जगह मिलेगी इससे राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Weather Forecast Update: पिछले काफी दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को कई इलाकों में इससे राहत मिली है क्योंकि हवा के साथ-साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया.

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम सुहावना हो गया है. अब मौसम विभाग ने देश में इसको लेकर अपडेट जारी किया है. ताजा अपडेट के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने की संभावना कम है. वहीं, देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश भी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग की अगर मानें तो आने वाले दिनों में इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौजूदा वक्त में उत्तराखंड के उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की ओर ट्रफ के रूप में नजर आ रहा है. उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तेलंगाना होते हुए तमिलनाडु तक जा रही है. दूसरी ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से ओडिशा तक देखी जा रही है. ऐसी परिस्थितियां देश में बारिश का माहौल बना रही हैं.

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में तीन से चार दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आने वाला है. अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. उत्तर पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार (23 अप्रैल) को उत्तरी हरियाणा, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल, धूल के तूफान उठ सकते हैं. इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में गर्मी लोगों को परेशानी को बढ़ा सकती है. इन इलाकों में गर्मी के साथ उमस भी देखने को मिलेगी. वहीं, 22 अप्रैल को भी इन राज्यों में गर्मी की भविष्यवाणी की गई.

ये भी पढ़ें: Weather Today Update: कहीं हीटवेव का खतरा, कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश... आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget