एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी, 1901 के बाद दिल्ली में दिसंबर का महीना दूसरी बार रिकॉर्ड ठंड की ओर

साल 1901 के बाद ऐसा दूसरी बार हो सकता है जब दिल्ली में दिसंबर का महीना इतना ठंडा रहा हो. दिल्ली में तापमान अभी और गिर सकता है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 रिकॉर्ड किया गया. वहीं बीती रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही.

नई दिल्ली: उत्तरी भारत में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसंबर की सर्दी का यह आलम है कि यह 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है जब साल का आखिरी महीना इतना सर्द रहा हो. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान और भी गिर सकता है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है. दिल्ली में लगातार 13वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी. भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है.’’

दिसंबर के आखिरी महीने में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिसंबर 31 तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा. दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’’

राजस्थान में कई स्थानों पर रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा है. शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है. सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया. इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है. शेखावटी क्षेत्र में चुरू, सीकर, झुंझनू जिले और निकटतम क्षेत्र आते हैं. राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चुरू, वनस्थली, बीकानेर, गंगानगर और अजमेर में रात का तापमान क्रमश: 1.3, 3.2, 3.7, 3.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यदि मजबूत होता पहचान और दस्तावेज़ों का तंत्र तो शायद न हो पाता कंधार कांड

हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, हल्वारा, आदमपुर, पठानकोट , अमृतसर में क्रमश: 4.5, 6.6, 6.4, 5.8, 6.8, 6.4 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि दोनों ही राज्यों में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कोहरा छाया रहेगा.

बीती रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. अधिकारी ने कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था. द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दक्षिण कश्मीर में बर्फ से ढके पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम और कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

जम्मू के रियासी जिले में कटरा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान डोडा जिले का भदरवाह था जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. मौसम कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इस साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले दिन ताजा बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा नाम तो दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं हरदीप सिंह पुरी की बेटी, 10 करोड़ की मानहानि का किया मुकदमा
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा नाम तो HC पहुंचीं हरदीप पुरी की बेटी, 10 करोड़ की मानहानि का किया केस
लोकसभा के 8 निलंबित सांसदों का सस्पेंशन कल हो सकता है वापस, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
लोकसभा के 8 निलंबित सांसदों का सस्पेंशन कल हो सकता है वापस, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या, राम दरबार में स्थापित होगा विश्व का पहला दुर्लभ 'श्री राम यंत्र'
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या, राम दरबार में स्थापित होगा विश्व का पहला दुर्लभ 'श्री राम यंत्र'

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: 'ईरान कुछ नहीं कर सकता', डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को फिर धमकी, नए खामेनेई ने लिया ये फैसला
Live: 'ईरान कुछ नहीं कर सकता', डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को फिर धमकी, नए खामेनेई ने लिया ये फैसला
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Embed widget