एक्सप्लोरर

Weather UPDATE: भीषण सर्दी से ठिठुर रहा है आधा हिंदुस्तान, देरी से चल रही हैं 34 ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित

उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जोरदार बर्फबारी हो रही है.

नई दिल्ली: हिंदुस्तान पर सदी की सबसे बड़ी सर्दी का अटैक हुआ है. आधा हिंदुस्तान इस वक्त हाड़ कंपाने वाली सर्दी से ठिठुर रहा है. श्रीनगर से लेकर शिमला तक और लद्दाख से लखनऊ तक लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. कल दिल्ली में ठंड ने 119 साल का रिकार्ड तोड़ दिया. श्रीनगर में भी पिछले पांच दिन से पारा शून्य के नीचे है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पारा शून्य के नीचे है. उत्तराखड के मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल में भी पारा माइनस में चला गया है. कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेन, प्लेन और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है.

बता दें कि दिल्ली आऩे जाने वाली 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. दिल्ली में सुबह तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है. आज की सुबह दिल्ली में कोहरा तो ज्यादा नहीं लेकिन यहां आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेने और कई फ्लाइट लेट हैं. कल के मुकाबले आज ठंड कम है. दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी 1200 मीटर है.

ये ट्रेने चल रही है देरी से

  • पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (पुरी से दिल्ली)- 6 घंटे लेट
  • पूर्वा एक्सप्रेस (हावड़ा से दिल्ली)- 4 घंटे लेट
  • हावड़ा-दुरंतो (हावड़ा से नई दिल्ली)- 4 घंटे लेट
  • तेलंगाना एक्सप्रेस (सिकंदराबाद से नई दिल्ली)- 6 घंटे लेट
  • भुवनेश्वर राजधानी (भुवनेश्वर से दिल्ली)- 5 घंटे लेट
  • महाबोधि एक्सप्रेस (अप डाउन कैंसिल)

स्काईमेट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है. उत्तरी प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर विकसित है. एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप से दक्षिणी कोंकण व गोवा तक बनी हुई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है.

मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों में बारिश के आसार हैं. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित भारत के गंगा मैदानी इलाकों में पर घने कोहरे की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्द मौसम की स्थिति जारी रहने की संभावना है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है.

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे

कश्मीर में पारा पहले ही शून्य से नीचे है. ऊपरी इलाकों की बात करें तो वहां के हालात और भी कठिन हैं.  ऐसे में अगर तापमान और गिरा तो आम लोगों के साथ-साथ सेब की खेती करने वालों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. यहां नल से पानी निकालने के लिए आग जलानी पड़ रही है. तापमान लगातार माइनस में है.

हिमाचल में बर्फबारी में फंसे टूरिस्ट

हिमाचल का लाहौल स्पीति बर्फ की चादर से ढका हुआ है. पहाड़ों की बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ गई है. लाहौल स्पीति में अचानक मौसम बदलने और बर्फबारी की वजह से लाहौल स्पीति से कुल्लू जाने वाला रास्ता बंद करना पड़ा. मौसम के सितम की वजह से पहाड़ों पर फंसे पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लाया गया है. हिमाचल के कई इलाकों में पारा माइनस डिग्री के नीचे पहुंच चुका है.

सर्दी में प्रदूषण से बचने के नुस्खे-

  • सुबह, शाम घर से निकलने से बचें
  • बच्चे और बुजुर्ग खास ध्यान रखें
  • बच्चों को अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा है
  • सर्दी से बुजुर्गों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है
  • ज्यादा से गर्म पानी का सेवन करें
  • बीमार पड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी की बेटी ‘नागरिकता’ को मिला जन्म प्रमाणपत्र सुशील मोदी का पीके पर निशाना, कहा- राजनीति को बाजार बनाने वाले गठबंधन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget