एक्सप्लोरर

करणी सेना की सफाई, 'गुुड़गांव हमले में नहीं थे शामिल, पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन रहेगा जारी'

करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह काल्वी ने कहा कि उनके पास सबूत हैं कि उनका कोई कार्यकर्ता गुरुग्राम में स्कूल बस और अहमदाबाद समेत देश के दूसरे हिस्सों में सिनेमाघरों पर हमलों का हिस्सा नहीं है.

नई दिल्ली: करणी सेना ने शनिवार को दोबारा कहा कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम स्कूल बस हमले की घटना में शमिल नहीं थी. सेना ने कहा कि उनका आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक पद्मावत पर प्रतिबंध नहीं लग जाता. करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह काल्वी ने कहा कि उनके पास सबूत हैं कि उनका कोई कार्यकर्ता गुरुग्राम में स्कूल बस और अहमदाबाद समेत देश के दूसरे हिस्सों में सिनेमाघरों पर हमलों का हिस्सा नहीं है.

उन्होंने कहा, "कुछ घटनाएं दुख:द हैं. सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने वाले और अहमदाबाद में 40-50 मोटरसाइकिलों में आग लगाने वाले प्रदर्शनकारी मुझे नहीं जानते हैं और न ही मैं उन्हें जानता हूं. इससे क्या पता चलता है. लेकिन टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सब करणी सेना और राजपूत संगठनों ने किया है."

काल्वी ने दावा किया, "प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गुरुग्राम में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने स्कूल बस पर हमला किया. वहीं हमारे लोगों ने पुलिस की मदद से बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया." उन्होंने कहा कि राजपूत ऐसे कार्य नहीं करते हैं. करणी सेना किसी भी जांच के लिए तैयार है.

काल्वी ने कहा, "हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत किसी भी जांच एजेंसी द्वारा जांच का विकल्प खुला रखते हैं. इन हमलों के पीछे कौन है, इसकी जांच सीबीआई को करने दी जानी चाहिए." 'पद्मावत' पर प्रतिबंध लगवाने में असफलता मिलने के लिए उन्होंने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी को दोषी ठहराया.

‘पद्मावत’ के विरोध की आग अजय देवगन तक पहुंची, करणी सेना ने किया बड़ा नुकसान

उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदर्शन को तेज और तब तक जारी रखा जाएगा, जबतक 'पद्मावत' पर प्रतिबंध नहीं लग जाता. उनका मानना है कि भारतीय नागरिक होने के नाते उन्हें फिल्म का विरोध करने का अधिकार है.

पद्मावत विवाद की वजह से जयपुर लिट फेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे प्रसून जोशी, करणी सेना ने दी थी धमकी

उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से सभी संभावित तरीकों से फिल्म का विरोध करने की अपील की. काल्वी ने कहा था कि गुरुग्राम बस हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और इस जघन्य कार्य के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली और उनकी टीम को दोषी ठहराया. उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत में कुल 4,318 सिनेमा हॉलों में से मात्र 48 सिनेमा हॉलों में फिल्म चली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, स्मित माछर की फैन हुई दुनिया
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, स्मित माछर की फैन हुई दुनिया
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget