एक्सप्लोरर

इस खूबसूरत वीडियो में देखें एक नए रंग में 'छठ की छटा'

दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज के बाद बिहार औऱ बिहार के रहने वाले अब छठ की तैयारियों में जुट गए हैं. छठ महापर्व की छटाएं सोशल मीडिया पर भी खूब नज़र आ रही हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जो एक संदेश साथ बनाया गया है.

नई दिल्ली: दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज का त्यौहार खत्म होते ही छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. चार दिन चलने वाला ये पर्व 24 अक्टूबर से शुरू होगा. इसमें सूर्य की अराधना की जाती है. 26 तारीख को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा औऱ 27 अक्टूबर को उगते सूर्य की अराधना के साथ ये पर्व समाप्त होगा.    पिछले सालों में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का इस्तेमाल इस पर्व से औऱ लोगों को जोड़ने के लिए भी हुआ है. बिहार से बाहर बसे नौजवानों को खासतौर पर इस पर्व की छटा दिखाने के लिए वीडियो फिल्म का इस्तेमाल हो रहा है. बिहार टूरिज्म ने भी 'कहीं छूट ना जाए छठ ' का वीडियो बना ये अपील की थी कि इस महापर्व पर अपने घर जरूर आएं. वहीं पिछले साल एक औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुआ था जिसमें पहले छठ का जिक्र था.  बिहार के लोगों का छठ से जुड़ाव दिखाते इस वीडियो में साफ संदेश था कि कहीं भी रहें अपनी परंपरा को ना भूलें. और छठ एक ऐसी परंपरा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे जरूर जारी रहनी चाहिए.  दरअसल इस तरह के वीडियो के जरिए  बिहार के लोगों को इस महापर्व की याद दिला उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने की कोशिशें हो रही हैं. इस साल भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है जो पहली छठ से आगे की कहानी कहता है. जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से प्यार और आस्था के इस पर्व के साथ नई पीढ़ी भी जुड़ी हुई है. इस वीडियो में भी संदेश है. संदेश समानता का है. छठ पर्व किसी भी जाति, धर्म से ऊपर उठकर है. इतना ही नहीं छठ पर्व का व्रत करने के लिए भी पुरूष-महिला का भेद भी नहीं देखा जाता. महिला हो या पुरूष कोई भी व्यक्ति इस इस व्रत को कर सकता है. आप भी देखिए इस वीडियो में छठ की सांस्कृतिक छटा और उसके संदेश को समझिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget