एक्सप्लोरर

यूपीः वसीम रिजवी ने ओवैसी की तुलना बगदादी से की, कहा- भाषणों से फैला रहे हैं आतंक

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने असदुद्दीन ओवैसी की तुलना पूर्व आईएसआईएस चीफ अबू बक्र-अल बगदादी से की है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने असदुद्दीन ओवैसी की तुलना बगदादी से की है. उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अबू बक्र-अल बगदादी में कोई फर्क नहीं है. रिजवी ने कहा कि बगदादी आतंक फैलाने के लिए हथियारों का प्रयोग करता था जबकि ओवैसी ऐसा करने के लिए भाषणों का प्रयोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "आज अबू बक्र-अल बगदादी और असदुद्दीन ओवैसी के बीच कोई फर्क नहीं है. बगदादी के पास लड़ाके, हथियार और गोला-बारूद था. इसके जरिए वह आतंक फैलाता था. असदुद्दीन ओवैसी अपनी जबान के जरिए आतंक पैदा कर रहे हैं.''

ओवैसी पर आरोप लगाते हुए रिजवी ने कहा कि वह मुसलमानों को आतंक और खूनखराबे के रास्ते पर धकेल रहे हैं. समय आ गया है जब ओवैसी के भाषणों को बैन कर दिया जाए.

ओवैसी का बयान

इससे पहले ओवैसी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर कहा था, ''मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए.'' उनका इशारा सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के आदेश को लेकर था.

बाबुल सुप्रीयो का हमला

ओवैसी के इस ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रीयो ने उनकी तुलना जाकिर नाइक से कर दी थी. बाबुल सुप्रीयो ने कहा, ''असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं. अगर वह जरूरत से ज्यादा बोलते हैं तो हमारे देश में कानून और व्यवस्था है.''

कौन था बगदादी

अबू बक्र-अल बगदादी आईएसआईएस का पूर्व चीफ था. वह हाल ही में अमेरिकी आतंकी हमले में मारा गया. उसके मारे जाने की पुष्टि अमेरिका ने की है. आईएसआईएस आतंकी संगठन दुनिया का सबसे खतरनाक संगठन माना जाता है.

बाबुल सुप्रियो ने कहा- दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी, ज्यादा बोलें तो देश में है कानून

'जिस पिलर पर मस्जिद खड़ी थी वो मंदिर की थी' - KK Muhammed, पूर्व डायरेक्टर, ASI | Ayodhya Case

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget