एक्सप्लोरर

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 राज्यों में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल तक शामिल है.

साइक्लोन अर्नब और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है. दिन भर बादल घिरे रहने के बाद कल शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार (30 अक्टूबर) की सुबह भी जारी है. करवा चौथ पर बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन में भी देरी हुई. IMD ने दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी और ओले की आशंका के चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 राज्यों में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक शामिल है.  

यूपी में अलर्ट
दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रातभर तेज बारिश हुई. प्रदेश में इस समय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर है. इसी की वजह से कल शाम से तेज बारिश हो रही है. बेमौसम बारिश से धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका है. IMD ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गोरखपुर, मेरठ और नोएडा समेत 43 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 6 जिलों में तेज बारिश और आंधी की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

बिहार में भारी बारिश की संभावना
यूपी से सटे बिहार में भी मौसम बदल चुका है. साइक्लोन अर्नब के चलते कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी बिहार में मौसम बेहद खराब रह सकता है. इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट 
अर्नब के चलते मध्य प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, शहडोल, बाणसागर बांध, अनूपपुर, अमरकंटक, सीधी और सिंगरौली में बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना है. 

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजस्थान में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से पंजाब व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है. इसके असर से जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

पहाड़ों में बर्फबारी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई. केदारनाथ बद्रीनाथ ,गंगोत्री ,यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और आदि कैलाश ओम पर्वत जैसे कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है. बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. 30- 31 अक्टूबर को भी उत्तराखंड में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि  30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. 

ये भी पढ़ें

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget