एक्सप्लोरर

बाबुल सुप्रियो ने कहा- दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी, ज्यादा बोलें तो देश में है कानून

बाबुल सुप्रियो का यह बयान तब आया है जब शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मस्जिद वापस चाहिए.

कोलकाताः केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बाबुल सुप्रीयो ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर विवादित बयान दिया है. बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने असदुद्दीन ओवैसी की तुलना जाकिर नाईक से की है. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, ''असदुद्दीन ओवैसी दूसरे जाकिर नाइक बन रहे हैं. अगर वह जरूरत से ज्यादा बोलते हैं तो हमारे देश में कानून और व्यवस्था है.''

बाबुल सुप्रियो का यह बयान तब आया है जब शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मस्जिद वापस चाहिए. उन्होंने कहा था, ''मुझे अपनी मस्जिद वापस चाहिए.'' उनका इशारा सुप्रीम कोर्ट की ओर से आयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के आदेश को लेकर था.

ओवैसी के बयान के बाद सियासत गर्म है. हैदराबाद-तेलंगाना में बीजेपी के एकमात्र विधायक राजा सिंह की मांग है कि असद्दुदीन ओवैसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दायर हो. राजा सिंह ने ओवैसी पर राम मंदिर के खिलाफ भड़काऊ भाषण और ट्वीट को लेकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

इससे पहले विवादित स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए फैसले के बाद ओवैसी ने कहा था, ''मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन, खैरात की जरूरत नहीं है.'' इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं.

जाकिर नाइक को लेकर क्या विवाद है?

बता दें कि जाकिर नाइक ने साल 2016 में भारत से फरार होने के बाद मलेशिया में शरण ली थी और वहां उसे स्थायी निवासी का दर्जा मिला. भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए लंबे समय से प्रयासरत है. भारत में उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ बयान देने को लेकर कई केस दर्ज हैं.

भारतीय एजेंसियों ने साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर छापेमारी के बाद उसपर प्रतिबंध लगा दिया था. इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप है.

इस कारण से एक बार फिर अयोध्या में है बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर है नजर

Ayodhya: Ram Mandir से पहले संतों में टकराव, जानिए- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget