एक्सप्लोरर

UPDATE: पाक से चली तूफानी हवा दिल्ली पहुंची, मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को किया अलर्ट, बाकी राज्य ना डरें

दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि कल सेकंड शिफ्ट वाले स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग की तरफ से कल के लिए जारी किये अनुमान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है.

नई दिल्लीः मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों के लिए आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान जारी किया है और इसमें से कुछ ही राज्य हैं जहां भारी आंधी-तूफान आने की संभावना है. इसके अलावा देश के बाकी इलाकों में हालात समान्य रहने के ही अनुमान दिए गए हैं. हालांकि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि कल सेकंड शिफ्ट वाले स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग की तरफ से कल के लिए जारी किये अनुमान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है.

वहीं बीकानेर के खाजूवाला से मौसम को लेकर बड़ी खबर आई है. बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों में आज अचानक मौसम बदल गया और खाजूवाला कस्बे में रेत का गुब्बार उमड़ने लगा. बताया जा रहा है कि तूफान पाकिस्तान की तरफ से आने लगा और इसके बाद कई जगह बादलों की तेज गर्जना से नागरिक सहम गए. प्रशासन ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है.

UPDATE: पाक से चली तूफानी हवा दिल्ली पहुंची, मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को किया अलर्ट, बाकी राज्य ना डरें

UPDATE: पाक से चली तूफानी हवा दिल्ली पहुंची, मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को किया अलर्ट, बाकी राज्य ना डरें

दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी

रात तकरीबन 11 बजे तूफान मे दिल्ली एनसीआर में दस्तक दी. तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी ने एनसीआर में दस्तक दी. मौसम विभाग के अनुसार आधी रात में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गंभीर चेतावनी तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की जो चेतावनी जारी की गई है वो केवल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए है. इसमें हवाओं की गति 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ (हवाओं की गति 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा) आंधी आने की संभावना है लेकिन ये भी ज्यादा गहन रहने की संभावना नहीं है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हल्की हवाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक के उत्तरी भीतरी भागों, तमिलनाडु और केरल के अंदरूनी भागों में हल्की हवाओं के साथ आंधी तूफान आ सकता है.

राजस्थान में धूल भरी आंधी राजस्थान में धूल भरी आंधी और तूफान के कुछ ही जगहों पर आने की संभावना है और इसके ज्यादा घना होने की संभावना नहीं है.

मध्य प्रदेश में हल्की धूल भरी हवाएं मध्य प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में धूल भरी हवाओं के काफी कम रहने की संभावना है.

असम, मेघालय और नागालैंड में तूफान की संभावना काफी कम असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर. मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान आने की संभावना काफी कम है.

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है.

मंगलवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए तेज हवाएं और आंधी तूफान (50-70 किलोमीटर प्रति घंटा) का अनुमान दिया है.  जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए आंधी आने का अनुमान दिया गया है और तेज हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक के समुद्री और अंदरूनी दक्षिणी भागों, तमिलनाडु और केरल के भागों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु, कर्नाटक के अंदरूनी भागों और केरल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है पर संभावना काफी कम है. विदर्भ के एक-दो इलाकों में गर्म हवाएं या लू चलने की संभावना है.

रेड नहीं ऑरेंज जोन की है चेतावनी: मौसम विभाग मौसम विभाग के मुताबिक जो चेतावनी जारी की गई है वो ऑरेंज जोन की है ना कि रेड जोन की. इसका मतलब हुआ कि पहाड़ों पर बारिश और ओलावृष्टि होगी जिसका असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में देखने को मिल सकता है. लेकिन ये उतना गंभीर नहीं होगा जितना कि अनुमान लगाया जा रहा है. शाम के वक्त धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली से ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget