एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन बिल की रिपोर्ट हो गई फाइनल! कब होगा पेश, सामने आई बड़ी जानकारी

पिछले काफी दिनों से वक्फ संशोधन बिल को लेकर चर्चा हो रही है. जेपीसी ने पहले ही दिल्ली में 34 बैठकें की हैं. सूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र 2025 में सरकार वक्फ संशोधन बिल पेश कर सकती है.

Wakf Amendment Bill Final Report: वक्फ संशोधन बिल को लेकर संसद की संयुक्त समिति जल्द ही अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी. सूत्रों के अनुसार, यह रिपोर्ट आगामी बजट सत्र में संसद के सामने पेश की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, समिति के चेयरपर्सन जगदंबिका पाल ने सभी सदस्यों से कहा है कि वे आज बुधवार (22 जनवरी, 2025) शाम तक अपने सुझाव और बिल में संशोधन के प्रस्ताव जमा करें. इन प्रस्तावों पर 24 और 25 जनवरी को होने वाली बैठकों में विस्तार से चर्चा होगी.

सुझावों पर चर्चा के बाद फाइनल रिपोर्ट
बैठकों के दौरान सभी संशोधनों और सुझावों पर चर्चा होगी. समिति यह तय करेगी कि कौन से सुझाव स्वीकार किए जाएंगे. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, वक्फ संशोधन बिल पर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी.

बजट सत्र में पेश होगी रिपोर्ट
फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के बाद, इसे आगामी बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाएगा. इस रिपोर्ट का उद्देश्य वक्फ संशोधन बिल पर सभी पक्षों की राय और विचारों को शामिल करना है. बता दें कि पिछले काफी समय से वक्फ संशोधन बिल को लेकर चर्चा हो रही है. इसके लिए JPC का गठन भी किया गया है. पहले उम्मीद की जा रही थी कि सरकार शीतकालीन सत्र में इस बिल को संसद में पेश करेगी लेकिन अब खबर है कि इस बिल को बजट सत्र 2025 में पेश किया जाएगा.

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा. इस दौरान देश का वार्षिक बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा. बजट सत्र का यह चरण सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण होगा."वन नेशन वन इलेक्शन" को लागू करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति को बजट सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन लोकसभा में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, समिति के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग तेज हो रही है, ताकि इस रिपोर्ट पर और गहराई से काम किया जा सके.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget