एक्सप्लोरर

'तौहीन-ए-मजहब में फंसाने की कोशिश', अगर लग जाता ये केस तो हो जाती फांसी? क्या कहते हैं पाक यूट्यूबर सोहेब चौधरी

सोहेब चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में मजहब के नाम पर किसी को भी फंसाना आसान है या फिर यहूदियों या इंडिया का एजेंट कहकर फंसा देते हैं. उनके लिए इसलिए आसान था क्योंकि वह भारत के हवाले से वीडियो बनाते हैं.

पाकिस्तान के कई यूट्यूबर्स के गायब होने की खबरों के बीच रियल एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल के मालिक सोहेब चौधरी ने बताया कि उन्हें तौहीन-ए-मजहब के केस में फंसाने की धमकी दी गई थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मजहब के नाम पर किसी को भी फंसाना बहुत आसान है. सोहेब चौधरी 21 दिनों से गायब थे और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें पाक आर्मी ने फांसी की सजा सुना दी है. हालांकि, मंगलवार (21 जनवरी, 2025) को वह फिर से अपने यूट्यूब चैनल पर नजर आए हैं. उन्होंने वीडियो में बताया है कि इन 21 दिनों में उनके साथ क्या-क्या हुआ. 

सोहेब चौधरी का आरोप है कि एक बड़ी सियासी पार्टी रात को दो बजे उन्हें उनके घर से उठाकर ले गई और उनकी पार्टी जॉइन करने के लिए दबाव बनाया. इस दौरान उन्हें डराया-धमकाया गया और आर्टिकल 295 सी के केस में फंसाने की भी धमकी दी गई. सोहेब चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में आर्टिकल 295 सी बहुत सख्त कानून है जिसमें मजहब के खिलाफ बोलने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है.

सोहेब चौधरी ने कहा, 'मुझे ये कहा गया कि अगर आप हमारी पार्टी को जॉइन नहीं करते, हमारी हिमायत नहीं करते या हमारे साथ खड़े नहीं होते तो आप पर आर्टिकल 295 सी के तहत केस लगाया जाएगा. आर्टिकल 295 सी तौहीन-ए-मजहब, तौहीन-ए-रसालत के लिए है. पाकिस्तान में तीन चीजें बहुत कॉमन हैं कि एक तो किसी पर  मजहब का इल्जाम लगा दो कि इसने मजहब की बेहुदगी की है और उसे लटका दो. फिर पब्लिक भी उसके खिलाफ हो जाएगी और कानून में भी बहुत सी सहूलियत मौजूद होंगी उसको सजा देने में. दूसरा ये है कि या तो उसको एजेंट कह कह दो, कभी यहूदियों का एजेंट कह दो और कभी इंडिया का एजेंट कह दो और मेरे लिए तो ये कहना बहुत आसान था क्योंकि मैं इंडिया के हवाले से प्रोग्राम करता हूं और करता रहूंगा.'

सोहेब चौधरी ने कहा, 'जब तक मेरी जुबान, सांस है और आप जैसे देखने वाले लोग हैं, जिन्होंने जीरो से इस मुकाम पर पहुंचाया, तब तक मैं प्रोग्राम करता रहूंगा. आज बड़ी-बड़ी सियासी पार्टियां मुझसे पार्टी जॉइन करने के लिए रिक्वेस्ट करती हैं, रिक्वेस्ट नहीं मानता तो प्रेशराइज करती हैं, प्रेशराइज नहीं होता तो अपने गनमैन के जरिए मुझे उठाकर ले जाते हैं. रात को 2 बजे मेरे घर में एंटर होते हैं और मुझे उठाकर ले जाते हैं और कहते हैं कि मेरी पार्टी जॉइन करो.'

सोहेब चौधरी ने कहा, 'मेरे ऊपर हर तरह का दबाव बनाया गया. अल्लाह को अपने ऊपर वाले को हाजिर-नाजिर जान के कहता हूं कि मुझे दिखाया गया और बताया गया कि मेरे ऊपर तीन-तीन एफआईआर हैं. पाकिस्तान में बहुत आसान है किसी को दबाना. इमरान खान, नवाज शरीफ, बेनजीर भुट्टो तक महफूज नहीं रहे इस तरीके से कि अगर वह आवाम की हिमायत के लिए आगे आते हैं तो उन्हें दबाया जाता है.'

 

यह भी पढ़ें:-
Shoaib chaudhary Video: 'रात 2 बजे बंदूक के दम पर उठा कर ले गए और...', फांसी की खबरों के बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी का वीडियो आया सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस रूसी तेल खरीद पर भारत पर फोड़ा था टैरिफ बम, अब उसी को बताने लगे जरूरी... मिडिल ईस्ट जंग ने बदला ट्रंप स्टैंड!
जिस रूसी तेल खरीद पर फोड़ा था टैरिफ बम, अब उसी को बताने लगे जरूरी... जंग ने बदला ट्रंप का स्टैंड!
युद्ध की आग में झुलसते बच्चे! 1100 से ज्यादा मासूम मारे गए या घायल, यूनिसेफ ने जारी की रिपोर्ट
युद्ध की आग में झुलसते बच्चे! 1100 से ज्यादा मासूम मारे गए या घायल, यूनिसेफ ने जारी की रिपोर्ट
US Israel Iran War Live: 2 ड्रोन अटैक से गूंज उठा दुबई, बुर्ज खलीफा के पास सुना गया बहुत तेज धमाका
Live: 2 ड्रोन अटैक से गूंज उठा दुबई, बुर्ज खलीफा के पास सुना गया बहुत तेज धमाका
मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला
मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget