एक्सप्लोरर

Virender Singh Pathania बनाए गए इंडियन कोस्ट गार्ड के प्रमुख, जानें उनके बारे में

VS Pathania Appointed Indian Coast Guard Chief: महानिदेशक विरेंद्र सिंह पठानिया (Virender Singh Pathania) ने भारतीय तटरक्षक बल के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया.

VS Pathania Appointed Indian Coast Guard Chief: महानिदेशक विरेंद्र सिंह पठानिया (Virender Singh Pathania) ने भारतीय तटरक्षक बल के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया. वीएस पठानिया (VS Pathania) फ्लैग अफसर डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं. वीएस पठानिया मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में परास्नातक हैं. उन्होंने यूएस कोस्ट गार्ड से खोज एवं बचाव और बंदरगाह संचालन में विशेष ट्रेनिंग ली है. वीएस पठानिया एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट हैं.

सभी श्रेणियों के तटरक्षक पोतों की कमान भी संभाली हैं

अपने 36 वर्षों से अधिक के शानदार करियर में फ्लैग अफसर वीएस पठानिया ने पोतों एवं स्थापनाओं में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं. इनमें कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) गांधी नगर, कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) मुंबई, उप-महानिदेशक (मानव संसाधन विकास) और उप-महानिदेशक (नीति एवं योजना) तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली शामिल हैं. फ्लैग अफसर ने सभी श्रेणियों के तटरक्षक पोतों की कमान भी संभाली हैं, जिनमें उपतटीय गश्ती पोत 'रानीजिंदन', अपतटीय गश्ती पोत 'विग्रह' और उन्नत अपतटीय गश्ती पोत 'सारंग' शामिल हैं.

फ्लैग अफसर ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है

फ्लैग अफसर वीएस पठानिया (VS Pathania) ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जिनमें तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक (मानव संसाधन विकास), प्रधान निदेशक (नीति एवं योजना), तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) में स्टाफ प्रमुख, तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पश्चिम) में मुख्य स्टाफ अफसर (संक्रिया) और मुख्य स्टाफ अफसर (कार्मिक और प्रशासन), कमान अफसर, तटरक्षक वायु स्टेशन, चेन्नई, तटरक्षक मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक) और संयुक्त निदेशक (विमानन) और स्क्वाड्रन कमांडर, 848 स्क्वाड्रन, चेन्नई शामिल हैं. 

अपर महानिदेशक के पद पर पदोन्नत हुए थे 

फ्लैग अफसर वीएस पठानिया को नवंबर 2019 में अपर महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने विशाखापट्टनम में तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र) के रूप में पदभार ग्रहण किया. पूर्वी सीफ्रंट पर उनकी शीर्ष निगरानी की अवधि में प्रमुख अभियानों में वृद्धि देखी गई, जिनमें हजारों करोड़ के सोने और टनों के मादक पदार्थों को पकड़ा जाना, प्रदूषण प्रतिक्रिया अभियान, विदेशी तटरक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अनधिकृत मत्स्य शिकार रोधी अभियान, सामूहिक बचाव अभियान, चक्रवातों/प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करना और तटीय सुरक्षा मजबूत करना शामिल हैं. 

फ्लैग अफसर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक, तटरक्षक पदक (शौर्य) और महानिदेशक भारतीय तटरक्षक प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें- 

Happy New Year: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ किया गया 2022 का स्वागत

GST Council: आम जनता को राहत, 1 जनवरी से नहीं लागू होगी कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी हुई दर-GST काउंसिल का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget