एक्सप्लोरर

जानें- पेट दर्द की दवा से मौत वाली बेहोशी का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर घूम रही एक तस्वीर और मैसेज के जरिए कहा जा रहा है कि एक ही नाम से दो दवाएं बाजार में मौजूद हैं. आप पेट दुरुस्त करने की दवा खरीदने जाएंगे लेकिन आपको बेहोश करने वाली दवा मिल सकती है. मतलब पेटदर्द ठीक करने के चक्कर में आपकी मौत भी हो सकती है ?

क्या है पेट दर्द वाली दवा से मौत की बेहोशी का वायरल सच

एक दवा पेट की गैस का इलाज करती है और दूसरी दवा बेहोश करने के काम आती है, लेकिन दोनों दवाओं का नाम एक ही है. मेडजॉल. पूरा फेसबुक इस खबर से भरा पड़ा है. दोनों दवाओं की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है.

‘’बड़ी चूक

  • दो अलग-अलग दवाईयों पर ब्रैंड का नाम एक है- मेडजॉल

    ऐसे में मरीज का मरना लगभग तय है. क्योंकि भारत के डॉक्टर मनाही के बावजूद दवा के ब्रैंड ही लिखते हैं, दूसरी तरफ 90 फीसदी दवा कारोबारी सिर्फ पर्ची पढ़ते हैं और दवा निकालकर दे देते हैं.

    मरीज मरे तो मरे, जनहित में जारी’’

    मैसेज पढ़ने वाले हैरान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि भला इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है ?क्या भारत में दवाओं के रजिस्ट्रेशन का कोई सिस्टम नहीं हैं ? क्या देश में किसी को नहीं मालूम की बाजार में कौन कौन सी दवाएं बिक रही हैं ?  क्या बाजार में कोई भी अपनी दवाई बना कर उतार सकता है?

     जानें- पेट दर्द की दवा से मौत वाली बेहोशी का वायरल सच

    ABP न्यूज ने सच सामने लाने के लिए वायरल मैसेज की पड़ताल शुरू की. हमने सबसे पहले इंटरनेट पर जांच की तो सामने आया कि कई बड़े अखबार और वेबसाइट ने इस दावे को सही बताते हुए खबर छापी है.

    जानें- पेट दर्द की दवा से मौत वाली बेहोशी का वायरल सच

    अखबार के मुताबिक मेडजॉल नाम से दो दवाएं मौजूद हैं. एक बेहोश करने वाली और दूसरी पेट की गैस का इलाज करने वाली. चिंता बढ़ चुकी थी लेकिन हमारी पड़ताल तो अभी शुरू हुई थी. हम सबसे पहले यूपी के नोएडा में एक मेडिकल स्टोर में पहुंचे. 13 साल से मेडिकल स्टोर चला रहे केमिस्ट प्रवीण गुप्ता को हमने वायरल तस्वीर दिखाई और पूछा कि क्या आपके पास मेडजॉल नाम दवा है ?

    यूपी के नोएडा में पेट की गैस दूर करने वाली मेडजॉल नाम से कोई दवा नहीं मिली. 13 साल से दवा का कारोबार करने वाले ने इस तरह की दवाई का नाम ही नहीं सुना. पर हो सकता है कि कहीं और ये दवा मिलती हो, इसलिए हमारी पड़ताल आगे बढी तो एबीपी न्यूज संवाददाता को उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी के पास से एक ईमेल मिला.

    ये ईमेल ड्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया के यहां से जारी हुआ बताया गया. ईमेल देखने से जाहिर होता है कि वायरल मैसेज के मुताबिक मेटज़ोल नाम की दो दवाओं के दावे की जांच के आदेश दिए गए थे.

    जांच के आदेश 21 फरवरी 2017 को जारी हुए थे. मकसद पता करना था कि ऐसी एक नाम से दो दवाएं हैं या नहीं. यानि दावे में कुछ दम तो है. वर्ना ड्रग कंट्रोलर जनरल जांच के आदेश भला क्यों देते.

    क्या हुआ इस जांच का अंजाम

    देश में सर्वोच्च मेडिकल संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अग्रवाल को एबीपी न्यूज़ ने ये वायरल तस्वीर और मैसेज दिखाया और डीसीजीआई की जांच के बारे में भी पूछा. उन्होंने कहा, ‘’पूरी तरह गलत है. एक एनीस्थिया के लिए होती है और दुकान पर नहीं मिलती डॉक्टर्स के पास मिलती है.’’

    जानें- पेट दर्द की दवा से मौत वाली बेहोशी का वायरल सच

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने Drug Controller General of India से भी इस बात की पुष्टि की है कि बाजार में एक ही नाम की दो दवाएं मौजूद नहीं हैं. जांच के आदेश जारी हुई थे. जांच पूरी हो चुकी है और जांच में भी यही सामने आया है कि मेडजॉल नाम से दो दवाएं नहीं है.

    एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि पैंटोप्रोजेल जो पेट की गैस को ठीक करने के काम आता है उस साल्ट को आधार बना कर मेडजॉल ब्रैंड नाम से कोई दवा बाजार में नहीं आती है. इसलिए इस तरह की गलतफहमी का सवाल पैदा ही नहीं होता कि पेट दर्द दूर करने वाली दवा के नाम पर बेहोश करने वाली दवा बिक रही है.

    जानें- पेट दर्द की दवा से मौत वाली बेहोशी का वायरल सच

    हमारी पड़ताल पेटदर्द ठीक करने के नाम पर मौत वाली बेहोशी के इंजेक्शन का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget