एक्सप्लोरर

राजस्थान से उठने वाले तूफान के पूरे देश में छाने का वायरल वीडियो झूठा है

आधे हिंदुस्तान में आने वाले तूफान की दस्तक का दावा करने वाला एक 53 सेकेंड का वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया कह रहा है कि ये वो तूफान है जो राजस्थान से चलकर देश के 13 राज्यों में पहुंचने वाला है.

नई दिल्लीः देश के कुछ राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की तरफ से आधे हिंदुस्तान के लिए जारी चेतावनी से देश डरा हुआ है और डर की वजह है पिछले हफ्ते आए तूफान से पांच राज्यों में हुई मौतें. ये अलर्ट तो सावधान रहने के लिए जारी हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर तूफान के खतरे से डराने वाले वीडियो आ पहुंचे हैं ऐसे वीडियो जिन्हें देखकर लोग दहशत में हैं. आधे हिंदुस्तान में आने वाले तूफान की दस्तक का दावा करने वाला एक 53 सेकेंड का वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया कह रहा है कि ये वो तूफान है जो राजस्थान से चलकर देश के 13 राज्यों में पहुंचने वाला है. राजस्थान से उठने वाले तूफान के पूरे देश में छाने का वायरल वीडियो झूठा है इस वीडियो को देखकर लोग दहशत में हैं कि अगर ऐसा ही तूफान उनके घरों तक पहुंचा तो क्या होगा? इस वीडियो को वॉट्सऐप पर शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि दरवाजे खिड़की बंद रखें, खाने का स्टॉक रखें, सोमवार और मंगलवार को अपनी पानी की टंकी भरकर रखें, छत पर कुछ ना रखें. तूफान शुरू हो गया है और ईश्वर सभी को सुरक्षित रखे. इस मैसेज को पढ़ने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है जैसी बहुत बड़ी विपदा आने वाली है. राजस्थान से उठने वाले तूफान के पूरे देश में छाने का वायरल वीडियो झूठा है एबीपी न्यूज की पड़ताल कहा जा रहा है कि वीडियो बीकानेर और जैसलमेर का है. इसके पीछे के सच को जानने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की. इसमें पता चला कि राजस्थान के बीकानेर के कोलायत में एक बड़ा सोलर पैनल प्लांट है. हमने जब इंटरनेट पर कोलायत डस्टस्टॉर्म के नाम से वीडियो खोजना शुरू किया तो हमें एक तस्वीर मिली. ये वीडियो ठीक एक साल पहले 17 जून 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. राजस्थान से उठने वाले तूफान के पूरे देश में छाने का वायरल वीडियो झूठा है यानि एक साल पहले के वीडियो को ताजा तूफान के नाम पर पेश किया जा रहा है इसलिए हमारी पड़ताल में तूफान के खतरे से डराने वाला वीडियो झूठा साबित हुआ है. यानी कुल मिलाकर देश के कई राज्यों को डराने वाले तूफान की तस्वीर गलत साबित हुई है और वायरल सच में ये झूठ साबित हुआ है. इसलिए घबराएं नहीं और सोशल मीडिया पर डराने वाले ऐसे वीडियो देखकर उसको शेयर करने वालों की भीड़ में शामिल ना हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget