एक्सप्लोरर

यूपी में गुंडों पर सीएम योगी के लाठियां बरसाने वाले वीडियो का वायरल सच!

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में यूपी के गुंडों पर सीएम योगी के लाठियां बरसने का दावा किया जा रहा है. थाने में डंडे और लाठी से पुलिस वाले पिटाई कर रहे हैं और पिटने वाले जान बख्शने की दुहाई दे रहे हैं. दावा है कि अब यूपी में योगी का राज है, गुंडों को अब यूपी छोड़कर भागना होगा. एक मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो के जरिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है. लोग चर्चा कर रहे हैं कि सीएम हो तो ऐसा. कुर्सी संभालने के तुरंत बाद गुंडों को ना सिर्फ सलाखों के पीछे भिजवाया बल्कि उनको ये भी बताया कि जब कानून का डंडा चलता है तो बड़े बड़े गुंडे हाथ जोड़े दिखाई देते हैं. यूपी में गुंडों पर सीएम योगी के लाठियां बरसाने वाले वीडियो का वायरल सच! वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग लाइन से पुलिस थाने में बैठे दिखाई दे रहे हैं. पुलिस नाम पूछकर रजिस्टर में नोट कर रही है और एक फट्टे जैसी दिखने वाली चीज से ताबडतोड़ पिटाई हो रही है. मीडिया के कैमरे भी वहां मौजूद हैं. एबीपी न्यूज ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो पहला सुराग हमें इसी वायरल वीडियो से मिला. वीडियो में एक मिनट 20 सेकेंड पर पुलिस वाला जब लड़कों को मार रहा है उस वक्त गुंडागर्दी नहीं चलेगी बोल रहा है लेकिन इसके पहले एक और शब्द भी है 'इंदौर में गुंडागर्दी नहीं चलेगी.' हमने वीडियो को बार-बार प्ले किया और उस जगह का नाम सुना. हमें हर बार यही सुनाई दे रहा था कि इंदौर में गुंडागर्दी नहीं चलेगी. अगर ये यूपी पुलिस होती तो मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का नाम लेकर पिटाई क्यों करती? इसके बाद हमने यूपी पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी मिलाने कोशिश की. दोनों की वर्दी में अंतर साफ दिखाई दिया. इसके बाद हम सच जानने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर शहर पहुंचे. हमने सीधे इंदौर पुलिस से संपर्क किया और वायरल वीडियो की इंदौर में पड़ताल शुरू की तो हमें एक तस्वीर उन लोगों की मिली जिनकी पिटाई वीडियो में नजर आ रही थी. जो लोग थाने के अंदर पिटते हुए देखे थे वो थाने के बाहर भी पीटे गए थे और पीटते हुए ही थाने तक ले जाए गए थे. इंदौर पुलिस ने बताया कि इंदौर पुलिस ने 'गुंडा पकड़ो' अभियान चलाया था. इसी अभियान के तहत पुलिस ने शहर के कोने-कोने से चाकूबाजी और नशीले सामान की तस्करी करने वाले गुंडों की धरपकड़ की थी. यूपी में गुंडों पर सीएम योगी के लाठियां बरसाने वाले वीडियो का वायरल सच! मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस काम के लिए पुलिस की तारीफ भी की थी. दोनों वायरल वीडियो इंदौर पुलिस के 'गुंडा पकड़ो' अभियान का हिस्सा हैं और ये कोई ताजा मामला नहीं है बल्कि करीब दो साल पुराना 29 मई 2015 का है. वीडियो सच है लेकिन जिस तरह इसे पेश किया जा रहा है वो गलत है. हमारी पड़ताल में यूपी के गुंडों को भगाने के लिए योगी की लाठी बरसने का दावा झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget