एक्सप्लोरर

बेंगलूरु: पैगंबर मोहम्मद को लेकर कांग्रेस विधायक के भांजे की आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, पुलिस फायरिंग में दो की मौत, 60 घायल

ग़ुस्साए लोगों ने विधायक के घर पर पत्थरबाज़ी की. इतने से ही ग़ुस्सा शांत नहीं हुआ तो वहां मौजूद 2-3 गाड़ियों में भी आग लगा दी. इसके बाद नाराज़ भीड़ डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गई और वहां भी जमकर हंगामा और तोड़-फोड़ की.

बेंगलूरु: बेंगलूरु में एक विधायक के भांजे की फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा हो गई. ग़ुस्साई भीड़ ने विधायक के घर और थाने पर हमला कर दिया. पुलिस की फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. एक एडिश्नल कमिश्नर समेत 60 लोग घायल हुए हैं. वहीं पोस्ट लिखने के आरोप में कर्नाटक के विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति के भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही इस मामले में अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल आरोप है कि विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भांजे ने पैगंबर मोहम्मद साहब के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी. ये ख़बर फैलने के बाद शाम साढ़े 7 बजे के क़रीब मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई.

ग़ुस्साए लोगों ने विधायक के घर पर पत्थरबाज़ी की. इतने से ही ग़ुस्सा शांत नहीं हुआ तो वहां मौजूद 2-3 गाड़ियों में भी आग लगा दी. इसके बाद नाराज़ भीड़ डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गई और वहां भी जमकर हंगामा और तोड़-फोड़ की.

बवाल बढ़ता देख आख़िर में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इस फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई. पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले विधायक के भांजे को गिरफ़्तार कर किया है.

वहीं इस पूरे मामले पर विधायक श्रीनिवास मूर्ति ने शांति बनाए रखने की अपील की है. विधायक ने कहा, ''मैं अखंड श्रीनिवास मूर्ति सभी मुस्लिम भाइयों से शांति की अपील करता हूं कि वो शांत रहें. जिस किसी ने गलती की है मैं उनके साथ बैठकर इस मामले को सुलझाऊंगा.''

हिंसा की इस घटना के ख़िलाफ़ कर्नाटक के अमीर-ए-शरीयत ने भी शांति की अपील की है. राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मारे गए तीनों आतंकियों का DNA मिलान कराएगी पुलिस एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला ने दिए संके
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget