एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के 'दल बदलू नेता' घर वापसी की फिराक में, विजयसिंह मोहिते ने दिए संकेत

पुणे में वसंतदादा पाटील शुगर इंस्टिट्यूट की सालाना मीटिंग में विजयसिंह मोहिते पाटील शरद पवार से चर्चा करते नजर आए. जिसके बाद से ही सियासी गलियारों में कयासों दौर शुरु हो गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी और कांग्रेस के जो नेता दल बदल कर बीजेपी में शामिल हुए थे अब उनकी घर वापसी शुरू हो रही है. इसका पहला संकेत विजयसिंह मोहिते पाटिल ने दिया. विजयसिंह मोहिते पाटिल एनसीपी के दिग्गज नेता थे लेकिन लोकसभा चुनाव के वक्त उनके बेटे ने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी, जिसके बाद से मोहिते पाटिल बीजेपी के मंच पर उनके उम्मीदवारों का समर्थन करते नजर आए थे.

मौका था बुधवार को पुणे में वसंतदादा पाटिल शुगर इंस्टिट्यूट की सालाना मीटिंग का. इस मौके पर विजयसिंह मोहिते पाटिल, शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार एक साथ मंच पर नजर आए. वे आपस में काफी देर तक चर्चा करते हुए दिखे. मीटिंग के बाद जब पत्रकारों ने विजयसिंह मोहिते से बात की तो उन्होंने कहा कि शरद पवार के साथ उनकी कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी. उन्होंने बताया कि वे एनसीपी छोड़कर कभी गए ही नहीं. उनके बेटे रणजीतसिंह मोहिते पाटिल ने बीजेपी ज्वाइन की थी. वे एनसीपी में ही हैं.

पाटिल के बेटे ने की थी बीजेपी ज्वाइन

विजय सिंह मोहिते पाटिल के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. इसी साल लोकसभा चुनाव के पहले उनके बेटे ने एनसीपी की ओर से टिकट ना मिलने पर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. उसके बाद विजय सिंह मोहिते पाटिल भी बीजेपी के मंच पर नजर आए और बीजेपी के लिए प्रचार किया, हालांकि अब उनके सुर बदल गए हैं.

विजयसिंह मोहिते महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं. वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण, पर्यटन और ग्रामीण विकास मंत्री भी रह चुके हैं. साल 2014 में वे माढ़ा लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए. उनका एनसीपी में वापस आना महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

बीजेपी के कई नेताओं को थी मंत्री पद मिलने की उम्मीद

बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी के कई दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. इनमें से कई लोगों को बीजेपी ने चुनावी मैदान में भी उतारा लेकिन ऐसे ज्यादातर दलबदलू नेता चुनाव हार गए. जो नेता जीते थे उन्हें उम्मीद थी की बीजेपी की सरकार बनने पर उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन शिवसेना के अलग हो जाने से बीजेपी की सरकार खटाई में पड़ गई और उनके मंसूबों पर पानी फिर गया.

विजयसिंह मोहिते की घर वापसी को एक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्र बताते हैं की कई और भी दलबदलू नेता कांग्रेस और एनसीपी के नेतृत्व के संपर्क में हैं और वापस लौटने की फिराक में हैं. अब सवाल ये है कि क्या ये दोनों पार्टियां अपने बागी नेताओं को वापस लेंगी और क्या उन्हें पार्टी में पहले जैसा सम्मान मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें

प्रशांत किशोर बोले- CAA और NRC पर सुप्रीम कोर्ट का इंतजार कर रही केंद्र सरकार, उसके बाद फिर से इस पर करेगी काम नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाना या हंगामा करना इस बार हुड़दंगियों को महंगा पड़ सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget