एक्सप्लोरर

विजय माल्या ने भारत वापस आने के दिए संकेत: सूत्र

समझा जा रहा है कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को संकेत दिया है कि वह भारत आने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार है.

नई दिल्ली: करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या भारत आने और कानून का सामना करने को तैयार है? आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को कुछ इसी तरह का संकेत दिया है. माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है. समझा जा रहा है कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को संकेत दिया है कि वह भारत आने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार है. साथ ही माल्या ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने का भी संकेत दिया है.

देश से भागे भगोड़े अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने के संबंध में हाल में जारी अध्यादेश के तहत सरकार माल्या की देश और विदेश में सभी संपत्तियां जब्त कर सकती है. जांच एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि माल्या के इस कदम के अंतिम तौर तरीके अभी स्पष्ट नहीं हैं. उन्होंने इस बारे में और ब्योरा देने से इनकार किया.

मुंबई में एक विशेष मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) अदालत ने पिछले महीने समन जारी कर माल्या को उसके समक्ष 27 अगस्त को पेश होने को कहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधडी मामले में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत माल्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उसके बाद विशेष पीएमएलए अदालत ने माल्या को समन किया था. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसके अलावा माल्या की करीब 12,500 करोड़ रुपये की संपत्तियों को तत्काल कुर्क करने की भी अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget