एक्सप्लोरर

VIDEO: नौसेना के MiG-29K विमान ने रनवे पर लैम्बोर्गिनी कार से लगाई रेस

सरकार और नौसेना द्वारा लगातार युवाओं को सशस्त्र सेनाओं की तरफ आकर्षित करने का प्रयास जारी है. लेकिन युवा सेनाओं के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक लड़ाकू विमान का रनवे पर लैम्बोर्गिनी कार से रेस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, ये गोवा स्थित भारतीय नौसेना के आईएनएस हंस एयरबेस का वीडियो है. इस वीडियो में भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान 'मिग-29के' लैम्बोर्गिनी कार से वाकई में रेस लगा रहा है.

नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, इस वीडियो को बनाने का मकसद युवाओं को लड़ाकू विमान उड़ाने की तरफ आकर्षित करना है. इस वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि जो रोमांच एक फाइटर जेट उड़ाने में है वो लैम्बोर्गिनी कार को फर्राटे से दौड़ाने में भी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना अधिकारियों की कमी से जूझ रही है. नौसेना में पिछले कई सालों से 90 से भी ज्यादा फाइटर पायलट की कमी है.

सरकार और नौसेना द्वारा लगातार युवाओं को सशस्त्र सेनाओं की तरफ आकर्षित करने का प्रयास जारी है. लेकिन युवा सेनाओं के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं. इसीलिए तीनों सेनाओं (थसलेना, वायुसेना और वायुसेना) में करीब 9 हजार सैन्य अधिकारियों की कमी है. हाल ही में संसद में एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्रालय ने ये आंकड़ा पेश किया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अकेले नौसेना में ही 1606 अधिकारियों की कमी है. नौसेना में 11352 अधिकारियों की जरूरत है लेकिन सिर्फ 9746 हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए ही नौसेना ने ये नायाब तरीका निकाला है.

जानकारी के मुताबिक, नौसेना दिवस से पहले मिग-29के लड़ाकू विमान का लैम्बोर्गिनी के साथ रेस की एक छोटी सी फिल्म जारी की जानी थी. इसके लिए हाल ही में आईएनएस हंस एयरबेस पर मल्टी-कैमरा शूट किया गया था. इसी दौरान किसी ने मोबाइल से इस वीडियो को शूट कर वायरल कर दिया. इस वीडियो में दिख रहा है कि 250-260 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली कार को मिग-29के रनवे पर ही बहुत पीछे छोड़ देता है और फिर आसमान में उड़ जाता है. यानि फाइटर जेटौ का थ्रोटल (Throttle) लैम्बोरगेनी कार से कई गुना ज्यादा है. लैम्बोर्गिनी कार रेसिंग और अपने पिक-अप यानि थ्रोटल के लिए दुनियाभर में जानी जाती है.

आपको बता दें कि गोवा स्थित आईएनएस हंस एयरबेस पर भारतीय नौसेना के मिग-29के लड़ाकू विमानों की स्कॉवड्रन तैनात है. साल 2013 में भारत ने ये 45 लड़ाकू विमान रशिया से खरीदे थे. भारतीय नौसेना में इस लड़ाकू विमानों को 'ब्लैक पैंथर' के नाम से जाना जाता है. नौसेना ने रशिया से ये विमान एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात करने के लिए खरीदे थे. ये सुपरसोनिक विमान आवाज की गति से भी दुगनी रफ्तार से उड़ता है.

नौसेना के पास फिलहाल मिग-29के एकमात्र लड़ाकू विमान है. कुछ दिन पहले ही स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए-नेवी का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो विमानवाहक पोत पर लैंड करने की प्रैक्टिस कर रहा था. आने वाले समय में एलसीए-नेवी को भी एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात किया जायेगा. भारत के पास फिलहाल एक विमानवाहक-युद्धपोत, आईएनएस विक्रमादित्य है. दूसरा स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर, विक्रांत कोच्चि शिपयार्ड में तैयार हो रहा है.

कुछ साल पहले भारतीय वायुसेना ने भी सुखोई लड़ाकू विमान की रेस एक लैम्बोरगेनी कार से कराई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget