एक्सप्लोरर

'भारत में बनी पेपर लीक करने की इंडस्ट्री', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

Jagdeep Dhankhar On Paper Leak: जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अगर पेपर लीक होते हैं तो चयन की निष्पक्षता का कोई मतलब नहीं रह जाता. पेपर लीक होना एक इंडस्ट्री बन गई है एक तरह का व्यापार बन गया है.

Jagdeep Dhankhar On Paper Leak:  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेपर लीक को लेकर कहा है कि इस पर रोक लगनी चाहिए. पेपर लीक एक तरह का व्यापार बन गया है. जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अगर पेपर लीक होते हैं तो चयन की निष्पक्षता का कोई मतलब नहीं रह जाता. पेपर लीक होना एक इंडस्ट्री बन गई है एक तरह का व्यापार बन गया है. ये एक ऐसी बुराई है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए.

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तारीफ की. हालांकि, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, "मैं सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 के संबंध में सरकार की ओर से की गई पहल की सराहना करता हूं. छात्रों को अब दो डर का सामना करना पड़ रहा है. पहली है परीक्षा का डर और दूसरी पेपर लीक होने का डर.” 

पेपर लीक से छात्र होते है निराश

उपराष्ट्रपति ने कहा कि छात्र छात्राएं महीनों तक तैयारी करते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो वह उनके लिए एक बड़ा झटका होता है, जो बेहद निराशाजनक है.

पेपर लीक को लेकर निशाने पर रहती है मोदी सरकार

भारत में पेपर लीक का मुद्दा इतना बड़ा हो चुका है कि अब तो इसके मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने लगे हैं. हर राज्य की सरकार पर विपक्ष का निशाना रहता है. कई राजनीतिक दलों ने तो इसको लेकर प्रदर्शन और धरना भी दिया है. संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 3 जनवरी को कहा था कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. भाजपा युवाओं के भविष्य को बिल्कुल एकलव्य की तरह नष्ट कर रही है. 

युवाओं की आवाज को दबाती है मोदी सरकार

राहुल गांधी ने कहा था कि सरकारी भर्ती में हो रही बड़ी गड़बड़ियां युवाओं के लिए बड़ा अन्याय है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले तो भर्ती प्रक्रिया ही नहीं होती और जब वैकेंसी निकलती है तो परीक्षा समय पर नहीं होती. अगर परीक्षा हो भी जाती है तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं. जब युवा इन समस्याओं के खिलाफ न्याय की मांग करते हैं तो उनकी आवाज को बेरहमी से दबा दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें- 'पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, झाड़ू से दारू पर आ गए', केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बेटी के पीरियड्स आने पर शादी की फिक्र क्यों? बाल विवाह 30% कम, फिर चिंता कैसी
बेटी के पीरियड्स आने पर शादी की फिक्र क्यों? बाल विवाह 30% कम, फिर चिंता कैसी
INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
लेह एयरपोर्ट को मिलेगी नए टर्मिनल की सौगात, PM 15 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन
लेह एयरपोर्ट को मिलेगी नए टर्मिनल की सौगात, PM 15 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget