एक्सप्लोरर

'पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, झाड़ू से दारू पर आ गए', केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को ठगने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब डबल इंजन की सरकार चाहती है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी जोरों पर है. इस बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "वर्ष 2025 चल रहा है, लेकिन मैं 2026 की बात करने आया हूं क्योंकि 2025 वित्तिय वर्ष है और शराब घोटाला 2026 करोड़ का है. दिल्ली में पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, ये झाड़ू से दारू पर आए."

'शराब घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल'

बीजेपी सासंद ने कहा, "आपदा का जाना जरूरी है. उस पार्टी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी जेल गए. कोविड के समय सुविधाओं की कमी थी, जनता त्रस्त थी, आम आदमी पार्टी मस्त थी. क्योंकि उस समय शराब घोटाले का ताना-बाना बुना जा रहा था. शराब घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल हैं. 2026 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई."

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 सालों की ये यात्रा घोटालों पाप की है. ये स्वराज की बात करते थे, लेकिन स्वराज से शराब पर आए. इनके 8 मंत्री, 15 विधायक, 1 सांसद और यहां तक कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी जेल गए. हिंदुस्तान में आजादी के बाद कोई ऐसी सरकार नहीं होगी, जिसने इतने पाप किए होंगे, जितने AAP ने किए हैं."

AAP के सीएम फेस को लेकर पूछा सवाल

बीजेपी सासंद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा. उन्होंने कहा, "आखिर आम आदमी पार्टी का चेहरा कौन है. सीएम आतिशी खुद को सीएम नहीं मानती हैं. चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ते नहीं. आम आदमी पार्टी के पास एक इमानदार चेहरा भी नहीं है. दिल्ली की जनता ने इन्हें सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है."

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली की जनता अब डबल इंजन की सरकार चाहती है. पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सुनिश्चित होगा कि दिल्ली की जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले. इसके अलावा हम अपने संकल्प पत्र में किये वादे को 100 फीसदी लागू करेंगे."

ये भी पढ़ें :  असम में HMPV वायरस का केस मिलने से हड़कंप, 10 महीने का बच्चा संक्रमित; जानें देश में कितने केस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
'कभी नहीं सोचा था धरम जी के लिए मुझे शोक सभा रखनी होगी', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी
'कभी नहीं सोचा था मुझे शोक सभा रखनी होगी', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत में किसके ड्राइवर को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें अंतर
राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत में किसके ड्राइवर को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें अंतर
Year Ender 2025: स्पेस सेक्टर में देश ने इस साल हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, ISS पर पहुंचा पहला भारतीय
स्पेस सेक्टर में देश ने इस साल हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, ISS पर पहुंचा पहला भारतीय
Embed widget