एक्सप्लोरर

Vice President Election 2022: विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने TMC के फैसले को बताया निराशाजनक, जानें क्या कुछ कहा?

Vice President Election 2022 News: टीएमसी से उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेने के ऐलान के बाद विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा की जीत की दावेदारी कमजोर पड़ती नजर आ रही है.

Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में ममता बनर्जी (Mamata Banjerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) का वोटिंग में भाग नहीं लेने के ऐलान के बाद विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मार्गरेट अल्वा ने टीएमसी के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि उनका उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) में भाग नहीं लेने का निर्णय निराश करने वाला है.

अल्वा ने ट्वीट किया, ‘‘उप राष्ट्रपति चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का अनुपस्थित रहने का फैसला निराशाजनक है. यह वाद-विवाद, अहंकार और गुस्से का समय नहीं है. यह साहस, नेतृत्व और एकता का समय है. मेरा विश्वास है कि ममता बनर्जी, जो साहस का प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ खड़ी होंगी.’’

विपक्ष के फैसले से इसलिए नाराज है ममता

दरअसल, टीएमसी का कहना है कि विपक्ष ने बिना उनकी सलाह के अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया. उनकी उम्मीदवारी पर टीएमसी के किसी भी नेता से सलाह नहीं ली गई. बता दें कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी इस बात से नाराज है कि उनसे बातचीत किए बिना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा क्यों की गई? टीएमसी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) से दूरी बनाने का फैसला किया है. 

शरद पवार ने किया था ये ऐलान

बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान किया था. बता दें कि मार्गरेट अल्वा गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी है. उन्हें प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव प्राप्त है. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. 

बता दें कि देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 19 अगस्त को खत्म हो रहा है. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को वोटिंग होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. 

इसे भी पढेंः-

Presidential Election Result: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खास अंदाज में दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई, ओडिशा में जश्न का माहौल

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा पर बारिश और भूस्खलन का भी असर नहीं, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे भक्त, अबतक कितने लोगों ने किया दर्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget