एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा पर बारिश और भूस्खलन का भी असर नहीं, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे भक्त, अबतक कितने लोगों ने किया दर्शन?

Uttarakhand News: मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद प्रत्येक दिन 3-4 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. अभी तक 75 दिन की यात्रा में नौ लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

Kedarnath Yatra 2022: उत्तराखंड (Uttarakhand) में विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर इस बार रिकॉर्ड संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. बारिश और भूस्खलन का भी केदारनाथ की यात्रा पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है. मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद भी प्रत्येक दिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. अभी तक 75 दिन की यात्रा में नौ लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. इन दिनों भी कांवड़ यात्रियों से बाबा केदार का दरबार गुलजार है.

कितने तीर्थयात्री पहुंच रहे
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार रिकार्ड तोड़ती जा रही है. किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि मात्र 75 दिन में ही नौ लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंचेंगे. शुरूआती चरण में जहां प्रत्येक दिन 18 से 20 हजार के बीच तीर्थयात्री केदारनाथ धाम आ रहे थे. वहीं इन दिनों मानसून सीजन में तीन से चार हजार के करीब तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं. 

यात्रियों का हौसला बुलंद
केदारनाथ धाम की 19 किमी की कठिन पैदल यात्रा करते समय यात्रियों को बारिश और भूस्खलन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके यात्रियों का हौसला बुलंद है और यात्री बिना किसी रूकावट के बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं. पहली बार देखा जा रहा है कि बरसाती सीजन में एक दिन में तीन से चार हजार के बीच तीर्थ यात्री धाम पहुंच रहे हैं. पिछले वर्षों की तुलना करें तो धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या पांच सौ से एक हजार के बीच रहती थी.

Presidential Election Result: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत, सीएम योगी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने दी बधाई

डीएम ने क्या बताया
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि, अब तक की यात्रा में नौ लाख से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं. इन दिनों भी अच्छी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार ही यात्रा का संचालन किया जा रहा है. यदि भूस्खलन और पानी बढ़ने से परेशानियां आ रही हैं तो यात्रियों को सुरक्षित रोका जा रहा है.

एसपी ने क्या बताया
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिये पैदल मार्ग पर एनडीआरएफ की टीम के अलावा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमे तैनात हैं. पुलिस यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रख रही है.

UP News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों का अब कैशलेस होगा इलाज, करीब 75 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget