एक्सप्लोरर

एम वेंकैया नायडू ने कहा- देश में बार-बार चुनाव कराने से बेहतर है एक साथ चुनाव कराना

नायडू ने देगलुरकर की तारीफ करते हुए कहा कि पुरातात्विक स्थल वे पुल होते हैं जो अतीत को वर्तमान से जोड़ते है. उन्होंने कहा कि पुरातत्व विज्ञान विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं की विविधता को सामने लाने में मदद करता है.

पुणेः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश में बार-बार चुनाव कराए जाने को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाए जाएं. पुण्यभूषण सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और आदर्श आचार संहिता लागू की जा रही है और कुछ मित्र (सांसद एवं मंत्री) इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते. बार-बार चुनाव देश के लिए चिंता का विषय है.’’ इस मौके पर प्रसिद्ध पुरातत्वविद जी बी देगलुरकर को पुण्यभूषण सम्मान से नवाजा गया.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि चुनाव के कारण करीब डेढ महीने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहती है और हर किसी को चुनाव, चयन और सुधार के फार्मूले का पालन करना होता है.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए देश हित में यही है कि देशभर में 15 दिनों के भीतर व्यापक स्तर पर एक साथ चुनाव कराए जाएं ताकि लोक कार्य से किसी प्रकार का भटकाव नहीं हो, वह कमजोर या धीमा नहीं हो.’’

निर्वाचन आयोग ने हाल में महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा की है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव 21 अक्टूबर को एक चरण में होगा. मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली इस विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त होगा.

नायडू ने देगलुरकर की तारीफ करते हुए कहा कि पुरातात्विक स्थल वे पुल होते हैं जो अतीत को वर्तमान से जोड़ते है.

उन्होंने कहा, ‘‘पुरातत्व शास्त्र आकर्षित करने वाला विषय है जो साक्ष्यों के साथ इतिहास की हमारी समझ विकसित करता है. इसी कारण, यह अन्य किसी मानव विज्ञान से अधिक विश्वसनीय हो सकता है.’’

वेंकैया नायडू ने कहा कि पुरातत्व विज्ञान अतीत के विभिन्न आयामों का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसमें इतिहास का फिर से निर्माण करने और उसमें सुधार करने की क्षमता है.’’ उन्होंने कहा कि पुरातत्व विज्ञान विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं की विविधता को सामने लाने में मदद करता है.

दिल्ली: थप्पड़ का बदला लेने के लिए शार्पशूटर ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget