एक्सप्लोरर

Veer Savarkar Jayanti: पहले वीर सावरकर को श्रद्धांजलि फिर बीजेपी सुनेगी पीएम मोदी की 'मन की बात', यहां पढ़ें कल का पूरा शेड्यूल

Veer Savarkar Jayanti: रविवार (28 मई) का दिन बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है. कल ही वीर सावरकर की जयंती है, पीएम मोदी की 'मन की बात' का प्रसारण और देश की नई संसद का उद्घाटन होना है.

Veer Savarkar Jayanti: भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक विनायक दामोदर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले के भगूर ग्राम में 28 मई 1883 को हुआ था. रविवार (28 मई) को वीर सावरकर की जयंती है. उन्हें सुबह 10:30 बजे सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस दौरान सभी बीजेपी सांसद मौजूद रहेंगे. 

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण भी होना है. सुबह 11 बजे वीर सावरकर को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी बीजेपी सांसद संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में 'मन की बात' सुनेंगे. सभी बीजेपी सांसदों को सेंट्रल हॉल में मौजूद रहने के लिए कहा गया है. 

नए संसद भवन का उद्घाटन 

'मन की बात' कार्यक्रम के तुरंत बाद, संसद के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए 11.45 बजे तक सांसदों को अपनी सीट ग्रहण करनी है. इसके अलावा कल ही दोपहर 12 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे. उससे पहले सुबह 7 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. 

दोपहर दो बजे तक चलेंगे कार्यक्रम 

सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगी. पूजा के लिए पंडाल गांधी मूर्ति के पास लगाया जाएगा. इस मौके पर एक सिक्के और स्टांप को भी रिलीज किया जाएगा. सबसे आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा और इसी के साथ वह नई संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. माना जा रहा है कि लगभग दोपहर 2 से 2.30 बजे तक कार्यक्रम का समापन होगा.

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बवाल 

वहीं, दूसरी तरफ वीर सावरकर की जयंती के दिन नए संसद भवन का उद्घाटन करने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि उद्घाटन समारोह की तारीख बदली जाए. इसके साथ ही विपक्ष के कई नेता पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन होने को लेकर भी विरोध कर रहे हैं और समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: 

New Parliament Building: नए संसद भवन पर विपक्ष के बायकॉट का शरद पवार ने किया बचाव, जानिए क्या कुछ बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget