एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नए संसद भवन पर विपक्ष के बायकॉट का शरद पवार ने किया बचाव, जानिए क्या कुछ बोले

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन होने वाला है. इसको लेकर घमासान मचा हुआ है और विपक्षी पार्टियों की मांग है कि प्रधानमंत्री के बजाय इसका उद्घाटन राष्ट्रपति करें.

Sharad Pawar Defends Opposition Boycott: रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला है. इसको लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है और विपक्ष की कई पार्टियों ने इसका बहिष्कार किया है. इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार का बयान भी सामने आया है. उन्होंने शनिवार (27 मई) को बायकॉट करने वाले विपक्षी दलों का बचाव किया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “इसको लेकर सांसदों को भरोसे में नहीं लिया गया.” महाराष्ट्र के पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “वो कई वर्षों से संसद के सदस्य रहे हैं और औपनिवेशिक युग की मौजूदा इमारत अच्छी स्थिति में थी.” शरद पवार ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अखबारों में ही पढ़ा था कि नए संसद भवन का निर्माण हो रहा है.

‘हमसे किसी ने सलाह नहीं ली’

शरद पवार कहते हैं, “अब जब निर्माण पूरा हो गया है, हमसे (संसद) भवन के उद्घाटन के बारे में सलाह नहीं ली. मानदंडों के मुताबिक, हर साल राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का पहला सत्र शुरू होता है. इसलिए यह भी स्पष्ट है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भी राष्ट्रपति को करना चाहिए. चूंकि किसी को भरोसे में नहीं लिया जा रहा है, वरिष्ठ विपक्षी नेताओं को लगा होगा कि हमें इससे दूर रहना चाहिए और इससे मैं सहमत हूं.”

विपक्ष की मांग- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करें उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे, जबकि 20 से अधिक विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. विपक्षी दलों का कहना है संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाना चाहिए. विपक्षी दलों ने तर्क दिया है कि राष्ट्रपति मुर्मू न केवल देश की प्रमुख हैं, बल्कि संसद का एक अभिन्न अंग भी हैं. वह सत्र को बुलाती हैं, सत्रावसान करती हैं और संबोधित करती हैं.

ये भी पढ़ें: New Parliament House: नए संसद भवन को किसने किया डिजाइन, कहां से ली प्रेरणा, जानिए ये बिल्डिंग क्यों है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget