एक्सप्लोरर

कोल्हापुर में ही पुनर्वास केंद्र बनाने को तैयार वंतारा, कहा - 'हथिनी माधुरी के लिए एकजुट होना जरूरी'

Vantara: वंतारा ने हथिनी माधुरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे कोल्हापुर में पुनर्वास केंद्र बनाने के लिए तैयार हैं.

हथिनी माधुरी को लेकर जैन मठ और कोल्हापुर के लोगों की अथक धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक अहमियत को देखकर वंतारा अभिभूत है. वंतारा ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि माधुरी कई दशक से कोल्हापुर की आध्यात्मिक परंपराओं और समुदाय का हिस्सा रही है. हम सभी श्रद्धालुओं, जैन मठ के नेतृत्व और पूरे समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हैं, जिन्होंने कोल्हापुर में माधुरी की मौजूदगी को लेकर चिंता जाहिर की है.

वंतारा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर अदालत इजाजत देती है तो हम जैन मठ व सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कोल्हापुर में ही माधुरी के लिए पुनर्वास केंद्र बना सकते हैं. हमें विरोध खत्म करना होगा और माधुरी के लिए एक साथ आना होगा. हथिनी माधुरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गुजरात के जामनगर में ट्रांसफर करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर 11 अगस्त को सुनवाई होनी है.

कोर्ट के आदेश की वजह से उठाया कदम

वंतारा ने साफ किया है कि इस मामले में उन्होंने माननीय सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन किया है. इसके अलावा कोई भी दखल नहीं दिया गया है. माधुरी को दूसरी जगह ले जाने का फैसला कोर्ट के आदेश पर हुआ. इस मामले में वंतारा को माधुरी की देखभाल, पशु चिकित्सा सहायता और रहने की जगह उपलब्ध की जिम्मेदारी दी गई, जिसे हम पूरा कर रहे हैं. वंतारा ने कभी भी माधुरी को दूसरी जगह ले जाने की पहल नहीं की. इसके अलावा धार्मिक भावनाओं या प्रथाओं में दखल देने का कोई इरादा नहीं था.

वंतारा ने साफ किया कि वह कानून का पालन, जानवरों की देखभाल और समुदाय के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अगर जैन मठ और महाराष्ट्र सरकार माधुरी को कोल्हापुर वापस लाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करते हैं तो वंतारा इसका पूरा समर्थन करेगा. कोर्ट की मंजूरी मिलने पर हम माधुरी की सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से वापस कर देंगे. साथ ही, सभी तरह की टेक्निकल और मेडिकल हेल्प भी देंगे.


कोल्हापुर में ही पुनर्वास केंद्र बनाने को तैयार वंतारा, कहा - 'हथिनी माधुरी के लिए एकजुट होना जरूरी

कोल्हापुर में नया पुनर्वास केंद्र

वंतारा ने यह प्रस्ताव भी रखा है कि वह जैन मठ और महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर कोल्हापुर के नांदणी इलाके में माधुरी के लिए सैटेलाइट पुनर्वास केंद्र बना सकता है. यह सेंटर जानवरों की देखभाल के लिए तय नियमों और हाई-पावर कमेटी के एक्सपर्ट्स की सलाह के आधार पर बनाया जाएगा, जो हाथी की देखभाल के लिए तय सभी इंटरनेशनल लेवल के मानकों को पूरा करेगा.

प्रस्तावित केंद्र में होंगी ये सुविधाएं

  • जोड़ों और मांसपेशियों के लिए स्पेशल हाइड्रोथेरेपी तालाब
  • तैरने और नैचुरल एक्टिविटीज के लिए पानी का बड़ा गड्ढा
  • शारीरिक पुनर्वास के लिए लेजर थेरेपी और ट्रीटमेंट रूम
  • रात में आराम और सिक्योरिटी के लिए कवर्ड एरिया
  • पुनर्वास के लिए एक और स्पेशल तालाब
  • बिना जंजीर के खुली जगह में घूमने के लिए हरा-भरा मैदान
  • नैचुरल बिहेवियर और एनवायरनमेंटल इनरिचमेंट के लिए रेत का गड्ढा
  • 24x7 मेडिकल केयर के लिए एडवांस्ड पशु चिकित्सा क्लिनिक
  • सुरक्षित और आरामदायक आराम के लिए रबराइज्ड फ्लोरिंग
  • पैरों की बीमारी, गठिया और जोड़ों के दबाव को कम करने के लिए रेत के ढलान वाले टीले

वंतारा ने यह भी कहा कि इस केंद्र के लिए जमीन चुनने की प्रक्रिया जैन मठ और महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर की जाएी. जरूरी अनुमति और मंजूरी मिलने के बाद वंतारा की एक्सपर्ट टीम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू करने के लिए तैयार है.

वंतारा ने रखा अपना पक्ष

टीम वंतारा साफ तौर पर कहा है कि यह प्रस्ताव केवल कोर्ट के किसी भी निर्देश का पालन करने और माधुरी की देखभाल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए है. इसका मकसद वंतारा का कोई प्रचार या मान्यता लेना नहीं है. यह सिर्फ एक सुझाव है, इसमें किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं है. हम जैन मठ के किसी भी वैकल्पिक प्रस्ताव का पूरा सम्मान करेंगे और कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे.

अगर कोर्ट के आदेशों का पालन करने के बावजूद हमारी किसी कार्रवाई से जैन समुदाय या कोल्हापुर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं. 'मिच्छामि दुक्कड़म' अगर हमारे विचार, शब्द या कर्म से, जानबूझकर या अनजाने में कोई दुख पहुंचा हो तो हम क्षमा मांगते हैं.

वंतारा जानवरों की भलाई, इंस्टिट्यूशनल इंटिग्रिटी और देश के सभी समुदायों के साथ सम्मानजनक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है. हम कानून का पालन करने के साथ-साथ देखभाल के लिए सौंपे गए जानवरों की भलाई को प्राथमिकता देंगे. वंतारा ने लोगों से आह्वान किया है कि हम विरोध करने की जगह एकजुट होकर आगे बढ़ें, क्योंकि हम सभी के लिए माधुरी की देखभाल सबसे पहले है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Leader Emotional: 'मैं चूहा नहीं, सिर शर्म से झुकने नहीं दूंगा...', जानें क्यों PM मोदी के सामने भावुक हुए बंदी संजय ?
'मैं चूहा नहीं, सिर शर्म से झुकने नहीं दूंगा...', जानें क्यों PM मोदी के सामने भावुक हुए बंदी संजय?
PM Modi WFH Model: 'वर्क फ्रॉम होम करें', पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
'वर्क फ्रॉम होम करें', पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
Kerala CM Face: केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर
केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 

वीडियोज

Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert
Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर सीमा बार-बार खून से लाल...', बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने भारत भिजवाया संदेश, जानें क्या कहा?
'अगर सीमा बार-बार खून से लाल...', बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने भारत भिजवाया संदेश, जानें क्या कहा?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
बिना एक भी छक्का लगाए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज टॉप पर
बिना एक भी छक्का लगाए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज टॉप पर
BJP Leader Emotional: 'मैं चूहा नहीं, सिर शर्म से झुकने नहीं दूंगा...', जानें क्यों PM मोदी के सामने भावुक हुए बंदी संजय ?
'मैं चूहा नहीं, सिर शर्म से झुकने नहीं दूंगा...', जानें क्यों PM मोदी के सामने भावुक हुए बंदी संजय?
अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, यूजर्स बोले- अब पहलवानों का रोजगार खतरे में
अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, वीडियो वायरल
Peanut Farming: मई-जून के महीने में मूंगफली की कर दें बुवाई, इन टिप्स से होगी बंपर पैदावार
मई-जून के महीने में मूंगफली की कर दें बुवाई, इन टिप्स से होगी बंपर पैदावार
Embed widget