एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिर आई गड़बड़ी, एक घंटे तक ट्रेन से नहीं निकल पाए यात्री; मचा हड़कंप

Vande Bharat Train: गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक खराबी आ गई, जिसके कारण ट्रेन एक घंटे तक सूरत रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही थी.

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. बताया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. हालांकि, ट्रेन में आई गड़बड़ी के कारण ट्रेन के दरवाजे नहीं खुल पाए. इस वजह से एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी रही.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई जा रही थी. आज सुबह ट्रेन सूरत रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे पहुंची. इस दौरान दरवाजे का ऑटोमैटिक सिस्टम फेल हो गया और गेट खुल नहीं पाए. इस कारण ट्रेन में कई यात्री फंस गए. यात्री न ट्रेन से उतर पाए और न ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री उसमें बैठ पाए. करीब एक घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी रही.

रेलवे कर्मचारियों ने खोला गेट

ट्रेन में आई गड़बड़ी की जानकारी तुरंत ही रेलवे कर्मचारियों को दी गई. रेलवे की टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आई कमी को दूर करने का प्रयास किया. उन्होंने गेट को मैन्युअल रूप से खोलने की कोशिश की. इसके बाद इंजीनियर्स की टीम ने कोच सी14 के दरवाजे को खोला, तब जाकर यात्री बाहर निकल पाए.

स्वदेशी है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में खराबी से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले कई बार इस ट्रेन में कमियां सामने आ चुकी हैं. देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साल 2019 में चलाई गई थी. ये ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी है और इसे चेन्नई में तैयार किया गया है. देश में चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले इसकी स्पीड किमी से अधिक है, जिसे 200 किमी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे हैं. इसके अलावा इस ट्रेन के सभी कोच एसी से लैस हैं.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Fake Video: अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में पुलिस का एक्शन, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को बुलाया दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी ने OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी ने OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget