एक्सप्लोरर

Uttarakhand Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग, AAP ने कहा- सबूत मिटाने की साजिश

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच उत्तराखंड की धामी सरकार पर भी आरोप लग रहे कि वो आरोपियों को बचा रही है.

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड में पिछले महीने के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रिजॉर्ट परिसर में स्थित आंवला कैंडी की फैक्ट्री में रविवार (30 अक्टूबर) को आग लग गई. यह रिजॉर्ट ऋषिकेश के पास स्थित है.

पौडी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में आंवला कैंडी की फैक्ट्री में सुबह 10 बजे धमाकों के साथ आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत दमकल गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है.

मौके पर पहुंचे यमकेश्वर के प्रभारी उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण फैक्ट्री में लगे इनवर्टर के गरम होना लग रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सही कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा. उधर, फैक्ट्री के वनंत्रा रिजॉर्ट संचालक और अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के परिवार की होने के कारण विपक्ष को उन पर और सरकार पर निशाना साधने का एक और मौका दे दिया है.

आप ने बताया साजिश

आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने फैक्ट्री में आग लगने की घटना को हत्याकांड के सबूत मिटाने की एक और साजिश बताया. उन्होंने कहा, ‘‘अंकिता हत्याकांड के घटना स्थल वनंत्रा रिजॉर्ट को पहले बुलडोजर से तोड़कर साक्ष्य छिपाने की साजिश रची गई और आज उसमें स्थित फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया गया. आरोपियों को बचाने का काम आज पूरा हो गया.’’

मामला क्या है

रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वालीं 19 व​र्षीय अंकिता की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अंकित गुप्ता समेत अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में कथित रूप से धक्का देकर हत्या कर दी थी. पुलिस को मामला सौंपे जाने के बाद तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफतार कर लिया गया था .

मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के सत्ताधारी बीजेपी से जुड़े होने की बात पता चलते ही आक्रोशित स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए जिसके बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दिया था.

बीजेपी ने भी विनोद आर्य को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अंकिता हत्याकांड में राजस्व पुलिस की भूमिका और फिर बुलडोजर से रिजॉर्ट का कुछ हिस्सा तोड़े जाने की घटना से असहज स्थिति में आयी राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह का तबादला भी कर दिया.

यह भी पढ़ें- Bundi: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज, कांग्रेस नेता ने की थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget