एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Collapsed: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद धंस गई टनल, अंदर फंसे 36 मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में टनल की खुदाई का काम चल रहा था, जब भूस्खलन की वजह से टनल धंस गई जिसमें 36 मजदूर फंसे हुए हैं.

Uttarakhand Under Construction Tunnel Broken: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार (11 नवंबर) देर रात एक बड़े हादसे में करीब 36 मजदूरों की जान मुश्किल में फंस गई है. यहां भूस्खलन की वजह से ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंस गया.

उस समय वहां काम कर रहे हैं 36 मजदूर टनल गिरने के बाद अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है. ‌किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिला प्रशासन का दावा है कि जिस बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है और टनल धंसी है, उसमें राहत और बचाव कार्य में कम से कम दो से तीन दिनों का वक्त लग सकता है.

पुलिस ने दी है ये जानकारी
उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पण यदुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है कि टनल के अंदर जो भी मजदूर फंसे हुए हैं, वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर भी है. फंसे हुए मजदूरों की सुविधा के लिए एक ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दी गई है.

जिला प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. बचाव अभियान के दौरान बाहर निकल जाने वाले मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस को भी रखा गया है.

कंपनी की मशीन कर रही मलबा हटाने का काम
स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि जो टनल धंसी है उसका मलबा पूरी तरह से जाम हो गया है. उसे हटाने का काम भी निर्माण कर रही कंपनी NHIDCL की मशीनरी कर रही है. वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन की मदद से मलबे को निकाला जा रहा है.

2800 मीटर गहरी है सुरंग
ये टनल ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसकी लंबाई 4.5 किमी है. मजदूर जहां काम कर रहे थे वह 2800 मीटर गहरी सुरंग है. चार किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है. 2024 तक संभावित तौर पर पूरा होने वाली इस सुरंग की खुदाई के दौरान इसी साल मार्च में भी इसी तरह से भूस्खलन की वजह से समस्या खड़ी हुई थी.

 ये भी पढ़ें :UP News: यूपी में इन शिक्षकों के लिए दिवाली पर बुरी खबर, सेवा समाप्‍ति का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget