एक्सप्लोरर

UP BJP Office Bearers List: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, जानें क्या किए गए बदलाव

UP BJP: लोकसभा चुनाव से करीब सालभर पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी ने शनिवार (25 मार्च) को अपने पदाधिकारियों की सूची कुछ बदलावों के साथ जारी की है.

UP BJP Office Bearers List Released: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में कमर कस ली है. भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति के बाद उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर लगातार सुगबुगाहट बनी हुई थी. आज (25 मार्च) उस सुगबुगाहट को विराम लगा जब पदाधिकारियों की नियुक्ति का पत्र देर शाम सामने आया. भारी-भरकम टीम में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री, साथ ही दूसरे पदाधिकारियों को नियुक्ति मिली है. 

इस सूची में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. पिछली सूची की तुलना में तकरीबन 20 फीसदी ही नाम बदले गए हैं जैसा कि बीजेपी के स्वभाव में देखने को मिलता है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातियों का समायोजन देखने को मिल रहा है, जहां पिछड़ी जातियों की भागीदारी का पूरा ख्याल रखा गया है, साथ ही महिलाओं को भी सूची में पर्याप्त जगह दी गई है. सूची में 10 से ज्यादा महिलाओं को जगह दी गई है जिससे पर्याप्त भागीदारी भी दिखाई दे रही है.

कहां से किसका कटा पत्ता, किसको मिली लिस्ट में जगह?

पदाधिकारियों की सूची को ध्यान से देखें तो इसमें रजनीश माहेश्वरी जो कि ब्रज क्षेत्र से और महेश श्रीवास्तव जो कि काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष थे, उनका पत्ता कटा हुआ दिखाई दिया. साथ ही मोहित बेनीवाल जो कि पश्चिम क्षेत्र से, धर्मेंद्र सिंह गोरखपुर, मानवेंद्र सिंह कानपुर क्षेत्र से थे, उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है. प्रकाश पाल जो पहले प्रदेश उपाध्यक्ष थे, उन्हें कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति दी गई है.

सूची पर लोकसभा चुनाव की भी छाप साफ-साफ देखने को मिली है, जहां सुरेश पासी जो पिछली सरकार में मंत्री थे, इस सरकार में कोई भूमिका न मिलने की स्थिति में उनका समायोजन पदाधिकारियों की सूची में किया गया है. साथ ही संजय राय जो कि गाजीपुर क्षेत्र से आते हैं, विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को गाजीपुर में हार का सामना करना पड़ा था, उनका भी समायोजन इस सूची में किया गया है.

'यह टीम नई ऊर्जा और पुराने अनुभव को मिलाकर तैयार'

इस सूची का इंतजार बीजेपी कार्यकर्ता बेसब्री से कर रहे थे. हर ओर सूची को लेकर ही चर्चा थी. अब सूची के सामने आ जाने के बाद, बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि यह टीम नई ऊर्जा और पुराने अनुभव को मिलाकर तैयार की गई है. 2024 चुनाव से पहले यह और मजबूती बीजेपी को देगी जिससे आगामी चुनाव में 2019 से ज्यादा अच्छे परिणाम सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- Desh Ka Mood: लोकसभा चुनाव से सालभर पहले राहुल गांधी और यूपी को लेकर क्या है जनता का मिजाज? देश का मूड सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget