एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत आ रहा अमेरिका का ये बड़ा नेता, जानें क्या है प्लान

पीएम मोदी और जेडी वेंस के बीच पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद पीएम वेंस फैमिली से भी मिले थे. पीएम मोदी ने उनके बच्चों को गिफ्ट भी दिए थे.

JD Vance India Visit: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस महीने भारत आ सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस भी भारत आएंगी. 

अमेरिका का उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद जेडी वेंस की यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी. भारत से पहले जेडी वेंस ने फ्रांस और जर्मनी की यात्रा की थी, जहां उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अवैध प्रवास, धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर यूरोपीय देशों की आलोचना की थी. 

पहली बार भारत आएंगी उषा वेंस

जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं. उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे. वह पहली बार अपने पैतृक देश की यात्रा पर आएंगी. 

पीएम मोदी ने वेंस फैमिली से की थी मुलाकात

फरवरी में पेरिस में एक बैठक के दौरान जेडी वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की थी, जिसमें परमाणु प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिका का समर्थन भी शामिल था. बैठक के बाद पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस से मुलाकात भी की थी. व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया था कि मोदी ने वेंस के बच्चों को गिफ्ट भी दिए और उनके बेटे विवेक को बर्थडे विश भी किया था. 

ट्रंप ने 2 अप्रैल से टैरिफ लगाने का किया है ऐलान

यह द्विपक्षीय बैठक पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान मोदी के राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले हुई थी. उपराष्ट्रपति वेंस की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 2 अप्रैल से टैरिफ लगाने जा रहा है, इसलिए उनकी यह यात्रा कूटनीतिक और व्यक्तिगत महत्व रखती है. 

जेडी वेंस की भारत यात्रा क्यों है महत्वपूर्ण?
 
बीते कुछ सालों में अमेरिका और भारत की साझेदारी काफी मजबूत हुई है, खासकर बिजनेस और डिफेंस सेक्टर में. जैसे-जैसे वैश्विक चुनौतियां सामने आ रही हैं, दोनों देश सुरक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी तक के अहम मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ मिल रहे हैं. उषा वेंस की भारत से जुड़ाव को देखते हुए जेडी वेंस की यात्रा कूटनीतिक और व्यक्तिगत दोनों महत्व रखती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के साथ मजबूत संबंध रहे, लेकिन ट्रंप जबसे दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं, दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि ट्रंप ने भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना की थी.

यह भी पढ़ें- US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे के बर्थडे में पहुंचे PM मोदी, पत्नी ऊषा से भी मिले, दिया खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget