एक्सप्लोरर

Quad Summit: व्हाइट हाउस का बयान- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन जापान में करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

PM Narendra Modi and Joe Biden Meet: जापान में 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने एक बयान देकर की है.

Bilateral Meeting With Joe Biden: क्वॉड समिट में 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की द्विपक्षीय वार्ता होगी. व्हाइट हाउस के तरफ से आए बयान में इस बात का खुलासा हुआ है. ये वार्ता जापान में 24 मई को होगी. तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जापान में क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता से चारों देशों के नेताओं को समूह द्वारा उठाए गए कदमों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा.

उन्होंने ये भी कहा कि इस वार्ता से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम के साथ ही आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा. जापान की दो दिवसीय (23-24 मई) यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें बहु-आयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा होगी.

भारत-जापान की विशेष रणनीति पर होगा जोर

मोदी ने कहा कि हम क्षेत्रीय घटनाक्रम और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद जारी रखेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर टोक्यो जाएंगे. उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में उन्होंने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए किशिदा की मेजबानी की थी. मोदी ने कहा कि टोक्यो की मेरी यात्रा के दौरान, मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी बातचीत को जारी रखने की उम्मीद करता हूं.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ वैश्विक मुद्दों पर होगी बातचीत

उन्होंने कहा कि जापान में वह क्वॉड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता में भी हिस्सा लेंगे, जिससे चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा. क्वाड सुरक्षा संवाद में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे. मोदी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पहली बार क्वाड शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्साहित हूं, जिसमें वृहद रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुआयामी सहयोग और परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग उनकी विशेष रणनीति और वैश्विक साझेदारी का महत्वपूर्ण आयाम है.

जापान के साथ आर्थिक सहयोग की मजबूत पर रहेगा ध्यान

उन्होंने कहा कि मार्च की शिखर वार्ता के दौरान, प्रधानमंत्री किशिदा और मैंने जापान से भारत में सार्वजनिक तथा निजी निवेश और वित्त पोषण को अगले पांच वर्षों में पांच ‘ट्रिलियन’ जापानी येन तक पहुंचाने की हमारी मंशा की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा के दौरान मैं इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमारे देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ जापान के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करूंगा.

मोदी ने कहा कि जापान में भारतीय समुदाय के करीब 40,000 लोग रहते हैं, जो जापान के साथ हमारे संबंधों में महत्वपूर्ण हैं और वह उनसे मुलाकात करने के लिए उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Odisha Crime News: बीच सड़क युवक पर डंडे बरसा रहे थे दो भाई, बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई उसकी दोस्त, वीडियो वायरल
बीच सड़क युवक पर डंडे बरसा रहे थे दो भाई, बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई उसकी दोस्त, वीडियो वायरल
बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
Stray Dogs Case Verdict: 'बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार', आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश
'बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार', आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... पाकिस्तान में बदले गए इन जगहों के नाम 
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... PAK में बदले गए इन जगहों के नाम 
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
Embed widget