एक्सप्लोरर

'एलन मस्क करेंगे सरकारी धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने में मदद', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

एलन मस्क ने दावा किया है कि सरकारी पेमेंट सिस्टम में भारी गड़बड़ियां और 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संभावित धोखाधड़ी हर साल हो रही है. उन्होंने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया था.

President Donald Trump on Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (09 फरवरी) को एलन मस्क को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मस्क संघीय एजेंसियों में "सैकड़ों अरबों डॉलर की धोखाधड़ी" का पर्दाफाश करने में मदद करेंगे.

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नागरिक चाहते हैं कि सरकारी खर्चों में होने वाले फिजूल खर्च का पता लगाया जाए. इसी कारण मस्क, जो सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख हैं, इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी सहायता करेंगे.

शिक्षा विभाग और सेना की जांच पर जोर
सुपर बाउल से पहले फॉक्स न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा,"मैं मस्क से कहूंगा कि वे 24 घंटे के भीतर शिक्षा विभाग की जांच शुरू करें. इसके बाद हम सेना की भी जांच करेंगे." राष्ट्रपति के इस बयान के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा इंटरव्यू माइक वाल्ट्ज ने भी कहा कि पेंटागन की जहाज निर्माण प्रक्रियाओं की जांच DOGE के दायरे में आ सकती है. उन्होंने NBC को बताया,"जहाज निर्माण में कई खामियां हैं, जिन्हें दूर करना आवश्यक है."

मस्क की अगुवाई में सरकारी खर्चों में कटौती
दरअसल, व्हाइट हाउस ने मस्क को "विशेष सरकारी कर्मचारी" के रूप में नियुक्त किया है. उनके मुख्य कार्यों में फेडरल टास्क फोर्स के आकार को कम करना और अनावश्यक खर्चों में कटौती करना शामिल है. पिछले शुक्रवार तक अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी के 2,000 से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजे जाने की योजना थी. हालांकि, अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने इस निर्णय को निलंबित कर दिया.

मस्क के फैसलों पर कानूनी विवाद
सरकारी एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम में गोपनीय जानकारी तक पहुंच बनाने के मस्क के प्रयासों को लेकर कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं. न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने DOGE अधिकारियों को कुछ डेटा तक पहुंचने से अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के इन विवादास्पद कदमों को लेकर 40 से अधिक मुकदमे अमेरिकी अदालतों में दर्ज किए गए हैं. मैरीलैंड और वाशिंगटन राज्य के न्यायाधीशों ने जन्मजात नागरिकता को सीमित करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले को रोक दिया है.

ट्रंप प्रशासन का जवाब
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता हैरिसन फील्ड्स ने एक बयान में कहा, "मुकदमे सिर्फ वामपंथी विरोध का एक हिस्सा हैं. ट्रंप प्रशासन कानूनी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है."

ये भी पढ़ें: चोरी-छिपे भारत में घुसपैठ की कोशिश में थे पाकिस्तानी, भारतीय सेना ने LoC पर 7 को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी का OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी का OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget