एक्सप्लोरर

चोरी-छिपे भारत में घुसपैठ की कोशिश में थे पाकिस्तानी, भारतीय सेना ने LoC पर 7 को किया ढेर

Jammu Kashmir: पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के साथ घुसपैठिए भारतीय सुरक्षाबलों पर हमला करने की फिराक में थे. मारे गए घुसपैठिए में दहशत संगठन अल-बदर के आतंकी भी शामिल हैं.

Jammu Kashmir News: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के बॉर्डर वाले इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकियों को मार गिराया. यह घटना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई है. सेना ने 4-5 फरवरी की रात को नियंत्रण रेखा पर 7 घुसपैठिए को मार गिराया, जिसमें 2 से 3 पाकिस्तानी आर्मी भी शामिल थे.

पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर हमले की थी तैयारी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये घुसपैठिए पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के साथ मिलकर भारतीय सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला करना चाहते थे. पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम इससे पहले भी भारतीय सेना पर छिपकर हमला कर चुकी है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वह भारत के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं.

अल-बदर संगठन के आतंकी भी मारे गए

रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए घुसपैठिए में दहशत संगठन अल-बदर के आतंकी भी शामिल हैं. लाहौर में 5 फरवरी 2025 को एक रैली में आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था. उसने कश्मीर को आजाद कराने समेत कई बातें कही थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (5 फरवरी) को सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया था ताकि जीरो घुसपैठ के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

गृह मंत्री ने घुसपैठ को लेकर सख्ती के दिए थे निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों से घुसपैठ और आतंकवादी कृत्यों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा था कि आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा. उन्होंने कहा था कि मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क घुसपैठियों और आतंकवादियों को उनकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद कर रहा है.

इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, पुलिस महानिदेशक  (डीजीपी) नलिन प्रभात, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य शीर्ष सैन्य, पुलिस और नागरिक अधिकारी शामिल थे.

ये भी पढ़ें : Indian Deportation Row: भारत की धरती पर विदेशी सैन्य विमान उतरा कैसे? तेज आवाज से गूंजी संसद; सांसदों ने सरकार को जमकर सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget