एक्सप्लोरर

शरजील इमाम के समर्थन में नारा लगाने वाली उर्वशी चूड़ावाला को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत

आजाद मैदान में देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगवाने वाली छात्रा उर्वशी चूड़ावाला को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उर्वशी की फौरन गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वाली राजद्रोह की आरोपी उर्वशी चूड़ावाला को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने फौरी तौर पर गिरफ्तारी पर रोक लगाई है.

बॉम्बे हाईकोर्ट से राजद्रोह की आरोपी उर्वशी चूड़ावाला को अंतरिम राहत मिली है. अदालत ने फौरी तौर पर गिरफ्तारी पर रोक लगाई है, लेकिन उर्वशी को दो दिन पूछताछ के लिए आजाद मैदान पुलिस थाने में हाजिर होना होगा. शुक्रवार को उर्वशी चूड़ावाला का एग्जाम है, इसलिए उस दिन पूछताछ से छूट दी गई है.

अग्रिम जमानत मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को है. उर्वशी को 25 हजार का सिक्योरिटी बांड भरना होगा. अदालत ने उर्वशी को मुंबई और ठाणे जिले से बाहर जाने से मना किया है. उर्वशी को उसका मोबाइल फोन जमा करने को भी कहा गया है.

बता दें कि उर्वशी चुड़ावाला ने एलजीबीटी की परेड के दौरान देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगवाए थे, जिसके बाद आजाद मैदान पुलिस ने उर्वशी और अन्य 50 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था. उर्वशी टीआईएसएस की छात्रा है और पिछले दो महीने से सीएए और एनआरसी के विरोध में मुंबई में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रही है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से उर्वशी फरार है. वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने उर्वशी चूड़ावाला को शर्तों के साथ ही सही पर गिरफ्तारी से रोक लगाकर बड़ी राहत दी है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: फेसबुक पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने पर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जम्मू पुलिस को बड़ी मिली सफलता, जैश के तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget