एक्सप्लोरर

UP Elections: कांग्रेस शासित राज्यों में अपराध पर गुंगी और बहरी हो जाती हैं प्रियंका गांधी: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Uttar Pradesh Elections: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की राजनीति जनता के शोषण की रही है.

Uttar Pradesh Elections: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में डेरा डाल दिया है. यूपी सरकार के ख़िलाफ़ हर मुद्दे पर विपक्ष की ओर से प्रियंका ही लीड लेती हैं. चाहे मामला लखीमपुर का हो या फिर आज आगरा में पुलिस कस्टडी में वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति की मौत का. वे अचानक ही आज पीड़ित परिवार से मिलने आगरा चल पड़ीं. पुलिस ने रोका तो लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर खूब हंगामा हुआ. अब प्रियंका के सुपर एक्टिव होने पर बीजेपी ने उनकी घेराबंदी तेज कर दी है. मोर्चा संभाला है यूपी के कैबिनेट मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने. सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर करारा हमला किया है. उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लालायित कांग्रेस नेता प्रदेश में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं. कांग्रेस शासित राज्यों में अपराध पर प्रियंका गांधी वाड्रा गुंगी और बहरी हो जाती हैं. जबकि योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है

यह बातें उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं. उन्होंने कहा कि राजस्थान का पीड़ित परिवार अभी भी प्रियंका की राह देख रहा है. हनुमानगढ़ में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या दी गई थी. छत्तीसगढ़ में जीप से श्रद्धालुओं को कुचल दिया गया, लेकिन जाना तो दूर, प्रियंका के मुंह से एक शब्द नहीं निकले. उन्होंने सवाल किया कि यह कैसी राजनीति है? ‘मीठा-मीठा गप्प और कड़वा-कड़वा थू’. सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आगरा में दलित युवक की मौत के मामले में उन सभी पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जो पूछताछ टीम का हिस्सा थे. उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है. किसी भी सूरत में जिसने भी अपराध किया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा भी दिया जा रहा है.

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की राजनीति जनता के शोषण की रही है. जब इनकी सरकारें थीं, तब इन्होंने कोई काम नहीं किया और अब सत्ता में आने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. जबकि इतिहास गवाह है कि जब-जब इनकी सरकार रही है, गुंडाराज और भ्रष्टाचार अपने चरम पर था. भाजपा सरकार में जनता ही सब कुछ है और उसी को ध्यान में रखकर हर कार्य किया जाता है.

Aryan Khan Bail Rejected: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे

यूपी: पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत, पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रहीं प्रियंका को एक्सप्रेस वे पर रोका

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget